महिलाओं के स्वरोजगार के लिए हेल्पिंग हैंड संस्थान की और से 15 दिवसीय स्वरोजगार के लिए कार्यक्रम शुरू ।

पिंडवाड़ा/सिरोही , राजस्थान।

रिपोर्ट भुपेंद्र परमार,

9 नवम्बर 2022 को गावं माण्डवा मे नाबार्ड के सहयोग से सुक्ष्म उधम विकास प्रशिक्षण शिविर का हेल्पिंग हैल्प संस्थान द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया है जो शिविर 15 दिवसीय 30 महिलाओ के समुह पर चलेगा। जिसमे कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी डाॅ. दिनेश प्रजापत, समारोह अध्यक्ष फिरोज, भारतीय कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उम्मेदराम मीणा एल डी बेंक सिरोही व विशिष्ट अतिथी श्री गोपाल सिंह राठौड बेंक वित्तिम साक्षरता सलाहकार रहे। कार्यक्रम मे माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर दिप प्रज्जवलित कर माला अर्पण करके फिता काटकर उदघाटन कीया।

इस अवसर पर मुख्य आतिथि डाॅ.दिनेश कुमार प्रजापत ने अपने संबोधन मे कहा कि महिलाओ के लिए यह नाबार्ड (सरकार) ने कार्यक्रम रखा है इससे आप स्वरोजगार की और बढे एवं आर्थिक रूप से सक्षम बने, साहस की कमी को पोजेटिव रूप से कर साहसिक बने व जिससे रोजगार के अवसर पैदा हो ।व अध्यक्ष उम्मेदराम मीणा एलडीएम बेंक अधिकारी ने बेंक ॠण सम्बंधित पूर्ण जानकारी दी व ॠण व नियमो को विस्तार पूर्वक बताया,एवं समारोह अध्यक्ष फिरोज भारतीय ने कहा महिला हुनर सिखे व कपडा कशिदाकारी का भारत मे बहुत बडा मार्केट है आप सिखे आस पास पडोसी को भी सिखाये और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया एवं कशिदाकारी हुनर पर पूर्ण फोकस दिया। व विशिष्ट अतिथी बेंक वितिय साक्षरता सलाहकार गोपाल सिंह राठौड ने वर्तमान मे फर्जी ओटीपी फर्जी मेसेज व बेंक संबंधित महिला किस तरह सतर्क रहे व हेकरो से सावधान रहने के बारे मे बताया । इस मौके पर सचिव तायरा शेख ने संस्थान के कार्य कलापो के बारे मे विस्तार पूर्वक बताते हुए कार्यक्रम का संचालन किया एवं आभार वयक्त किया।

कार्यक्रम के इस मौके पर सुमित्रा,खुश्बू ,आशा, सुनिता,निकिता,गुडीया,मंजु,पुष्पा,सन्तोष, सुशीला,स्नेहलता, कुसुम, राजुभाई खत्री सहित ट्रेनर जोशना रावल सहित काफी संख्या मे महिलाओ की उपस्थिति रही ।

Share.
Leave A Reply