सिरोही, राजस्थान।

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर निकली जागरूकता रैली व लगा रक्तदान का शिविर।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार विधिक सेवा सप्ताह 2022 के अंतर्गत “विधिक सेवा दिवस” के अवसर पर जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकाली गई तथा राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  प्राधिकरण के सचिव श्री रामदेव सान्दू ने जानकारी दी कि अहिंसा चौराहा से रैली को श्रीमान विक्रांत गुप्ता जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना भवन के छात्र-छात्राओं तथा नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। रैली आयोजन उपरांत जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय चिकित्सालय मैं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इनके अलावा प्राधिकरण के सचिव रामदेव सान्दू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिरोही श्री महेंद्र प्रताप भाटी, वरिष्ठ मुसंरिम जीवाराम, स्टेनोग्राफर योगेश, सिस्टम सहायक ओम प्रकाश, कनिष्ठ सहायक महेंद्र चौधरी, नवनीत शर्मा, विजय सिंह, वाहन चालक गोविंद शर्मा, होमगार्ड जवान अमित मीणा द्वारा भी रक्तदान किया गया। इस अवसर पर सुश्री वमिता सिंह, विशिष्ट न्यायाधीश अजा अजजा अत्याचार निवारण प्रकरण सिरोही, सुधीर चौहान न्यायिक मजिस्ट्रेट सिरोही, डॉक्टर निहाल सिंह सहित जिला मुख्यालय के न्यायिक कर्मचारीगण, अस्पताल स्टाफ की उपस्थिति रही। रक्तदान शिविर में कुल 13 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply