ग्राम पंचायत मनादर में हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास ।

शिक्षा आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता ।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) ,

विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी एवं क्षैत्रीय विधायक संयम लोढा ने शिवगंज तहसील के मनादर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने कहा कि विधायक लोढा अपने क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते है इसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विधायक अपने क्षेत्र की आम जनता के दुःखो एवं तकलीफ में साथ खडा रहता है उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत रहता है वही विधायक अपने क्षेत्र की जनता की आवज होता हैै। उन्होंने इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए विधायक लोढा का आभार जताया।

विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए आमजन को आव्हान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित कर उनकी प्रतिभाओं को निखारे। उन्होंने कहा कि सरकार की किसी भी लाभकारी योजना से लाभान्वित होने के लिए यह आवश्यक है कि व्यक्ति पढा लिखा हो तभी उसे योजना की जानकारी हो सकेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आव्हान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पात्र व्यक्ति पहचान कर उसे सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करें।विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने चिरंजीवी योजना में पंजीकृत महिलाओं को निःशुल्क स्मार्ट फोन योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि स्मार्ट फोन से घर बैठे व्यक्ति किसी भी तरह की जानकारी ले सकता है एवं आॅनलाइन आवेदन भी कर सकता है, लेकिन इसके लिए शिक्षा आवश्यक है।

इस अवसर पर विधायक लोढा ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष कोरोना काल में व्यतित होने के पश्चात भी आमजन की प्रत्येक समस्या के निराकरण के लिए भरपूर प्रयास किए है एवं इसमें सफलता भी पाई है। उन्होंने जिले में मेडिकल काॅलेज, नर्सिंग काॅलेज, कालन्द्री में काॅलेज, 40 विद्यालय उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत, 15 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोलना इत्यादी शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभुतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ग्रामीणों का आव्हान करते हुए कहा कि यदि इच्छा शक्ति मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य अर्जित किया जा सकता है।विधायक लोढा ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता की सुविधाओं के लिए कई योजनाएं लागू की है जिसमें चिरंजीवी योजना के तहत 10 लाख तक का निःशुल्क इलाज, 50 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, कृषि कार्य के लिए 6 घंटे बिजली, कृषकों को बिजली बिल में अनुदान इत्यादी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार ने राज्य स्तर के खिलाडियों को भी सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया जिसके तहत प्रदेश में अभी तक 400 खिलाडियों को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है।        उन्होंने झाडोली वीर में लाडूदेवी हत्याकांड प्रकरण में निदोष व्यक्तियों को पुलिस द्धारा  फंसया जाने पर 4 साल लडाई लडी गई एवं हाईकोर्ट से उन्हें मुआवजा दिलाया गया।       मो.सु. विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति डाॅ आई.वी. त्रिवेदी ने इस कार्यक्रम की सराहनी की एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।      इस अवसर पर जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने ग्रामीणों को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर कहा कि वे जागरूक बनकर इन योजनाओं से लाभान्वित होवे एवं पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने में सहयोग भी प्रदान करें। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को समान शिक्षा का अवसर प्रदान करें चाहे वो लडका हो या लडकी। शिक्षा के अवसर से ही उनकी प्रतिभाओं में निखार आयेगा और वे अपने जीवन में आगे बढेंगे। 

   इस अवसर पर एफ एफ सी के तहत मनादर खेल मैदान की चार दिवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण, मनादर कचरा संग्रहण केन्द्र कार्य का शिलान्यास, एस एफ सी एवं मनरेगा के तहत मनादर उद्यान पार्क का शिलान्यास, जावाल-कैलाशनगर-हरजी सड़क के सुदृढ़ीकरण व चैडाईकरण  कार्य   16 किमी 1310 लाख स्वीकृत  का लोकार्पण एवं मनादर से मेडका सड़क का डामरीकरण कार्य 3 किमी 115 लाख मिसिंक लिंक योजनान्तर्गत का शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम में दो संतान पुत्री वाली महिलाएं श्रीमति मंजु देवी, श्रीमति सौरभ देवी, श्रीमति बादली देवी, श्रीमति ज्योत्सना देवी, श्रीमति ज्योति देवी मनादर, श्रीमति हवला देवी, पंकु देवी, कमला देवी, जमना देवी, बुटी देवी देवनगर, महानरेगा योजना में सर्वश्रेष्ठ महिला मेट सुश्री कमला रेबारी, कोविड में उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमति प्रभाती देवी, श्रीमति मांगी देवी, श्रीमति दिपिका, श्रीमति कमला एएनएम, श्री लसाराम लेब टेकनिशियन एवं रमेश कुमार जीएनएम, जुडो एवं कराटे खैल में राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली छात्राएं सुश्री अनीता कुमारी एवं सुश्री जशोदा कुमार, राजकीय सेवाओं में चयनित होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी श्री सोनाराम (कास्टेबल), सुश्री राजल मिश्रा (काॅलेज शिक्षा) एवं डिम्पल देवी (अध्यापक), प्रतिभावान छात्र एवं छात्राएं कक्षा दसवी में प्रतिशत सुरेश कुमार 95.17, विमला कुमारी 74.33, पूरण कुमारी 70.67, किरण कुमारी 62.85, बाहरवी में प्रतिशत प्रियंका पुरोहित पुरोहित 85, संजु कुमारी 82.40, ममता कुमारी 74.20, अरूण माली 68.80 एवं देवी चैधरी 67.80 प्रतिशत, रक्तदान क्षैत्र में सरहनीय कार्य करने वाले मोहित कलावत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम से पूर्व स्वागत भाषण विकास अधिकारी हेमलता विश्नोई ने दिया।  कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी. शुभमंगला, अति. पुलिस अधीक्षक देवाराम चैधरी, उपखंड अधिकारी रमेश चन्द्र बहेडिया, मनादर सरपंच सुमित्रा देवी रावल, मनादर उपसरपंच मुकेश पुरोहित, जिला परिषद सदस्य हरीश चैधरी, पूर्व जिला प्रमुख अन्नराम बोराणा, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, हेमलता शर्मा, हिम्मत सुथार, मगनराम, सोम प्रसाद, राजीव भाई पुरोहित, शंकरलाल, हरीश राठौड, रविन्द्र पारिक, किशोर पुरोहित सहित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply