क्रिकेट प्रतियोगिता महाकुंभ ।
जनापुर रावल समाज टूर्नामेंट का हुआ समापन ।
फाईनल मैंच में ऐसाऊ टीम के खिलाड़ियों ने मारी बाजी ।
युवा शक्ति सेवा संस्थान जनापुर द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमें फाईनल मुकाबला कोदरला और ऐसाऊ के बीच मैच खेला गया जिसमे ऐसाऊ टीम के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना व अपने गांव ऐसाऊ के नाम को बारह शासन-सोलह परगनों में नाम रोशन किया ऐसाऊ टीम के कैप्टन मदन रावल M.D द्वारा 16 गेंद में 33 रन लास्ट 3 गेंद में लगातार 3 सिक्स लगाकर नाबाद 36 रन बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया इस दरमियान टूर्नामेंट में बेस्ट-बेस्ट मैन नरेंन्द्र हालीवाड़ा,मैन ऑफ द सीरीज विजय कोदरला,बेस्ट बॉलर जुगल ऐसाऊ,बेस्ट विकेट कीपर रामचंन्द्र कोदरला,अमेजॉन प्लेयर कुनाल कोदरला,बेस्ट फील्डर शक्तिमान नादिया इस क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज की 64, टीमों ने भाग लीया ट्रॉफी 13, दिन चली इसका तमाम खर्च,तरूण कुमार & छगन लाल रावल जनापुर ने किया रावल ब्राह्ममण स्वाभिमान मंच के द्वारा विजेता टीम को 11,000 उपविजेता को 5100 की राशी दी गई जनापुर युवा शक्ति सेवा संस्थान कमेटी का 36 कौम के लोगों ने तारीफ की इतना बड़ा कार्यक्रम ओर अच्छा नेतृत्व बहुत ही कम जगह देखने को मिलता है टूर्नामेंट समापन के दिन समाज के हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे ।
