मॉडल स्कूल झाड़ोली की छात्रा रिया गहलोत ने अजमेर में लहराया सफलता का परचम।

झाड़ोली / पिंडवाड़ा ,राजस्थान ।

झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा रिया गहलोत और हिमांशी लखारा ने अजमेर में 134 मॉडल स्कूलों के लिए आयोजित डिबेट कंपटीशन में पिंडवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया।

अंग्रेजी डिबेट में रिया गहलोत ने फर्राटेदार अंग्रेजी में डिबेट करते हुए 134 स्कूलों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और सिरोही जिले को गौरवान्वित कर दिया।

अपने प्रस्तुतिकरण के दौरान रिया ने अपने अकाट्य तर्कों से जूरी को बेहद प्रभावित किया ।वीरवाड़ा और सानवाडा के सामान्य परिवारों और ग्रामीण परिवेश से आनी वाली इन दोनो छात्राओं का सपना आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना है ।छात्राओं के अजमेर से लौटने पर मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर दोनो को सम्मानित किया।

Share.
Leave A Reply