पोसालिया / शिवगंज ।
पोसालिया सरपंच की बहाली पर राव समाज ने विधायक का स्वागत कर आभार प्रकट किया ।
पोसालिया ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रेखा कंवर का निलंबन निरस्त होने पर शुक्रवार की शाम को राव समाज के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विधायक आवास पहुंचकर विधायक संयम लोढ़ा को ५१ किलो का हार व साफा पहनाकर सम्मान कर उनका आभार प्रकट किया।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (राजस्थान सरकार) के उप शासन सचिव एवं उपायुक्त (जांच) ने 17 अक्टूबर को आदेश जारी कर ग्राम पंचायत पोसालिया की सरपंच रेखाकंवर मानसिंह राव के निलंबन को निरस्त करते हुए उन्हें सरपंच पद पर पुन: बहाल किया है। श्रीमती रेखा कंवर के निलंबन को निरस्त करवाने में सहयोग करने पर शुक्रवार को सोलह गांवों के राव समाज के प्रबुद्ध जन केरलेश्वर महादेव मंदिर में एकत्रित हुए। वहां से सैकडों की संख्या में राव समाज के लोग विधायक आवास पहुंचे तथा विधायक लोढ़ा का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सोलह गांव की तरफ से चांदाना के ठाकुर गणपतसिंह राव ने विधायक का साफापोशी व माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों ने विधायक को ५१ किलो का हार पहनाकर भी सम्मान किया। इस मौके पर समाजसेवी जितेन्द्रसिंह राव ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, मगर पराजित नहीं। इसका उदाहरण रेखा कुंवर के रूप में हम सभी के सामने है। इस अवसर पर मानसिंह राव, हम्मीरसिंह राव, रविन्द्रसिंह, शैतानसिंह कोटिडा, अभिमन्युसिंह, मोहनसिंह, एडवोकेट महेन्द्रसिंह, एडवोकेट पृथ्वीसिंह, हितेन्द्रसिंह, मोहनसिंह राव, मांगूसिंह कोटिडा, ललितसिंह राजपुरा, सुरेश सिंह, फतेहसिंह आर, उपेन्द्रसिंह पोसालिया सहित कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट हरिश दवे
