आरसेटी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन।
सिरोही / राजस्थान ।
एसबीआई ग्रामीन स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के परिसर मे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमे आरसेटी सिरोही निदेशक मूला राम राठौड़ ने प्रशिक्षण ले रहे समस्त प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सभी अपने व्यक्तिगत जीवन मे पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करे , जहां भी आपको भ्रष्टाचार दिखता है , वहाँ पर विरोध जरूर करे , हो सके तो संबन्धित के खिलाफ एसीबी मे अपील भी कर सकते है । गलत को गलत और सही को सही कहने की हिम्मत हम सब मे होनी चाहिए । आरसेटी अनुदेशक अजय कुमार रावत ने कहा कि गलत का विरोध न करने वाला भी गलत करने वाले के बराबर होता है । आज देश मे भ्रष्टाचार , देश के विकास मे बाधा उत्पन्न कर रहा है । जिसे हम सबको मिलकर इसे खत्म करना है ।प्रशिक्षणार्थियों ने भी कार्यक्रम मे अपने विचार व्यक्त किये , प्रशिक्षणार्थियों को कार्यक्रम मे निदेशक द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया ।
उक्त अवसर पर अनुदेशक हितेश खत्री ने भी विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम मे कार्यालय सहायक दिनेश वैष्णव , गोविंद सिंदल , प्रशिक्षिका खुशबू , अटेंडर प्रवीण वाघेला एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे ।
रिपोर्ट हरिश दवे
