शिवगंज /राजस्थान ।

राज्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी 7 नवंबर को शिवगंज आएंगे ।

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित छात्र संघ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करेेंगे शिरकत ।

मनादर में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे ।

राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी 7 नवंबर को शिवगंज आएंगे। वे यहां संघवी पूरीबाई भूरमल जैन राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। डॉ जोशी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मनादर गांव में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश माली ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी 7 नवंबर की सुबह साढे नौ बजे नाथद्वारा से रवाना होकर सुबह करीब 11.30 बजे शिवगंज पहुंचेंगे। वे यहां महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति आई बी त्रिवेदी करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा एवं पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। छात्र संघ उद्घाटन समारोह में भाग लेने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष मनादर जाएंगे। जहां वे विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विधायक संयम लोढ़ा भी उनके साथ रहेंगे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply