समापन समारोह में पहुंचेगे सांसद देवजी पटेल व डीएम डॉ भंवरलाल ।

नई तकनिकी संसाधानों की प्रदर्शनी के साथ उनके उपयोग की जानकारी से आमजन को मिलेगा फायदा ।

सिरोही /(हरीश दवे) – जैवप्रोद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय नई दिल्ली ने नीति आयोग द्वारा चयनित एस्पिरेशनल जिले सिरोही राजस्थान में  तीन दिवसीय प्रदर्शनी विजन राजस्थान 2022 को विकास के लिए जागरूकता पहल के तहत स्थानीय महात्मा गांधी स्कूल में आयोजित हो रहा है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन आबू-पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधायक जगसीराम राम कोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वरिष्ठ, जिला परिषद सदस्या किरण राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमराराम कुम्हावत द्वारा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। विधायक समाराम गरासिया ने प्रदर्शनी को देखकर बताया की केन्द्र सरकार द्वारा किए गए विकास व वर्तमान में नई तकनिकी संसाधानों की प्रदर्शनी के साथ उनके उपयोग की जानकारी से आमजन को काफी फायदा मिलेगा।  विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. संजय मिश्रा ने सरकार की नीतियों के अनुरूप जैवप्रौद्योगिकी के विकास और क्रिया कलापों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एस्पिरेशनल जिले सिरोही में आयोजित इस प्रदर्शनी को एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विभाग की तरफ  से वैज्ञानिक डॉ. गुलशन वाधवा व डॉ. पीयूष गोयल ने प्रदर्शनी के दौरान भागीदारी करने वाले मंत्रालयों एवं अन्य केंद्र और राज्य स्तर के सरकारी समूहों के साथ प्रदर्शनी स्थल पर विभाग की योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी लोगों के साथ विशेष रूप से किसानों, छात्रों और युवाओं के साथ साझा की व विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी की शिक्षा, उद्देश्य, अनुसंधान और अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। प्रदर्शनी में कोविड वैक्सीन प्रोग्राम में विभाग की उपलब्धियों और अन्य मिशन कार्यक्रमों को पोस्टर के रूप में भी दिखाया गया था। कोविड महामारी के प्रति जागरूकता फैलाने, जांच प्रक्रिया को बढ़ाने नए अन्वेषणों की खोज को मदद पहुंचाने और विभाग के द्वारा किए गए अन्य प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।भविष्योउन्मुखी विकास के लिए आवश्यकप्रदर्शनी में सिरोही जिले के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज से आए छात्र एवं छात्राओं के दल के साथ विभाग के वैज्ञानिकों ने जैव प्रौद्योगिकी विषय से संबंधित रोजगार परक जानकारियां साझा की और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए, जिसमें उनका उत्साह सराहनीय था। प्रदर्शनी के उद्देश्यों के अनुसार विकास, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा, कौशल विकास और प्रशिक्षण आदि को देखते हुए विभाग के वैज्ञानिकों ने आयोजनकर्ताओं के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए गए उपहारों के लिए एक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कुछ प्रश्न भी पूछे जो उनके भविष्योउन्मुखी विकास के लिए आवश्यक थे। वही सही उत्तर प्राप्त होने पर उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया। अनुसंधान विकास, शिक्षा के बुनियादी ढांचे, पर्यावरण, उद्योग जैसे विषयों पर केंद्रित इस प्रदर्शनी में केंद्र व राज्य सरकार के विभागों की एक मंच पर उपस्थिति जिसमें विज्ञान और औद्योगिकी अनुसंधान परिषद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, जल शक्तिमंत्रालय, कृषि मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अलावा राज्य सरकार के उपक्रमो ने हिस्सा लिया। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन आगामी दिनों में इस जिले और राज्य में जागरूकता पैदा करने व विशेष कर युवाओं में सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों को साझा करने में एक महत्वपूर्ण योगदान करेगा।खेजड़ी के बारे में दी जानकारीआई.सी.ए.आर के केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) जोधपुर के प्रदर्शनी स्टाल पर संस्थान के सूचना एवं प्रचार अधिकारी गजेसिंह जोधा व वरिष्ठ तकनीशियन सुरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थीयों को शुष्क क्षेत्र की खेती के लिए तैयार किए गए उन्नत बीजों, फलदार पौधो, पशुधन, उर्जा व थार शोभा खेजड़ी के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को प्रश्नोतरी में सही जवाब देने पर पुरस्कृत किया गया। स्टाल पर संस्थान द्वारा बनाऐं गए बाजेरे के उत्पाद कुरकुरे व बिस्किट का अतिथियों ने  भी स्वाद चखा।प्रदर्शनी समापन में पहुंचेगें सांसदइस प्रदर्शनी को सफल बनाने में फ्रेंड्ज एक्जीबिशन एण्ड प्रमोशन्स प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टर एम.एम. भास्कर  का काफी सहयोग रहा है। वही तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम पटेल व जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल की उपस्थिति में गुरूवार को समापन होगा। समापन से पहले सांसद व जिला कलक्टर द्वारा पूरे प्रदर्शनी का निरीक्षण किया जायेगा। वही प्रदर्शनी आयोजकों द्वारा विशेष समापन समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें दूर-दराज से आए स्कूली छात्र-छात्राओं व आमजन को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजना के बारे में बताया जायेगा।

Share.
Leave A Reply