सिरोही / राजस्थान ।

कालन्द्री में नवनिर्मित पटवार भवन का विधायक संयम लोढा ने किया लोकार्पण ।

घांची समाज शनिधाम ट्रस्ट (रामसीन परगना) कालन्द्री के सौजन्य से निर्मित ।

कालन्द्री कस्बे मे श्री घाॅची समाज शिक्षा सेवा समिति शनिधाम ट्रस्ट (रामसीन परगना) कालन्द्री के सौजन्य से नवनिर्मित पटवार भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य अतिथ्य, जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल की अध्यक्षता में तथा जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, सरपंच महीपालसिह देवडा के विशिष्ट अतिथ्य व शनिधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष हरजीभाई रामसीन के अतिथ्य मे धूमधाम से सम्पन्न हुआ। अतिथ्यो का मुख्य द्वार पर भव्य स्वागत के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। अतिथ्यो ने फीता काटकर विधिवत रूप से लोकार्पण किया। इस दौरान अतिथ्यो का माला व साफा पहनाकर घांची समाज शिक्षा समिति रामसीन परगना द्वारा भव्य स्वागत किया गया।       

 विधायक लोढ़ा ने पटवार भवन निर्माण को लेकर घाॅची समाज को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षित समाज क्षेत्र के विकास के लिए प्राथमिक कडी है। विधायक लोढा ने कहा कि नवनिर्मित अत्याधुनिक पटवार भवन बनने से आमजन को सुविधाएं मुहैया होगी साथ ही राजस्व संबंधित कार्यो को भी गति मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों का आव्हान किया कि वे शिक्षा के प्रति सजग रहकर अपने बच्चों को पर्याप्त शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार आमजन के प्रति जवाबदेह है। सरकार द्धारा जो भी घोषणाए की जाती है उनकी क्रियान्विति भी तत्काल अमल में लाई जाती है ताकि आमजन को उसका लाभ मिल सके।     

विधायक लोढा ने सिरोही में मेडिकल काॅलेज, शिवगंज जिला चिकित्सालय, कालन्द्री में महाविद्यालय, विद्यालयों का उच्च स्तर में क्रमोन्नत, महात्मा गांधी अग्रेजी विद्यालय, नर्सिग काॅलेज इत्यादी विकास कार्यो पर प्रदेश सरकार की प्रसन्नता करते हुए कहा कि सरकार ने धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी ऐतिहासिक कदम उठाकर वहां दर्शर्नियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य करवाए है।     

  विधायक लोढा ने कहा कि  कालन्द्री मे कॉलेज बनने से क्षेत्र के दर्जनो गांवो के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा नजदीक ही मिलेगी और सिरोही अध्ययन के लिए जाने से छुटकारा मिलेगा, जिससे समय व धन का अपव्यय नहीं होगा साथ ही जल्द ही कालन्द्री में भामाशाह के सहयोग से अत्याधुनिक बालिका विद्यालय बनेगा।         जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल ने पटवार घर का निरीक्षण कर कहा कि भामाशाह द्धारा भवन का निर्माण आधुनिक तकनीक के अनुसार हुआ है, जिससे आमजन को आॅनलाईन कार्यो के क्रियान्वयन में सहयोग मिलेगा।   

   इस मौके पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, सरपंच महीपालसिह देवड़ा आदी ने अपने विचार व्यक्त किए। शनिधाम ट्रस्ट अध्यक्ष हरजीभाई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का मंच संचालन सुरेश जुगनू वलदरा ने किया।     

 इस दौरान उपखंड अधिकारी रमेशचन्द्र, तहसीलदार सुनिता, उपतहसीलदार करिश्मासिह, पूर्व उपतहसीलदार शम्भुसिह सोलंकी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पीसीसी सदस्य किशोर पुरोहित, थानाधिकारी गनी मोहम्मद शनिधाम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भरत, कालन्द्री उपाध्यक्ष रतनलाल नून, चुनीलाल, वरदाराम छगनलाल, दरगाराम, कपूराराम, उनाराम, रमेश, दिनेश, छोगाराम, हीरालाल, प्रवीण घाॅची, रामलाल चुनीलाल, परगना के पदाधिकारी  समेत समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे। इस दौरान फुंगणी सरपंच नैनसिंह राजपुरोहित गिरीश देवासी भरत माली देशाराम ईश्वर पुरोहित तंवरी महेन्द्र सिंह मोतीसिह मोहनलाल बाकीदान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट हरिश दवे ।

Share.
Leave A Reply