सिरोही के 6 चौराहों के विकास में 2 करोड़ 66 लाख स्वीकृत।

विधायक संयम लोढा ने बजट सेफ्टी फंड से जारी करवाई वित्तीय स्वीकृति।

सिरोही /राजस्थान ।

सिरोही शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में आमूल चूर परिवर्तन व विकास को प्रतिबद्ध सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा के कार्यकाल में चल रहे विकास कार्य व वित्तीय स्वीकृतियों के बाद होने वाले काम तय गति व योजना में बने तो सिरोही शिवगंज की बदल रही फिजा में धार्मिक पर्यटन व रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

सिरोही नगर की सीमाओं से गुजरने वाले हाइवे से नगर के भीतर आने वाले मार्गो के अलावा वित्त विभाग ने सिरोही के 6 चौराहों को विकसित करने के लिए 2 करोड़ 66 लाख रुपये का बजट परिवहन विभाग को आवंटित कियाइन सभी चौराहों पर एक्सीडेंट होते रहने के कारण इनको विकसित करने की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही थी और जिला यातायात समिति की ओर से इसके प्रस्ताव बनाकर भेजने के बाद विधायक संयम लोढा ने उसके लिए परिवहन विभाग के सड़क सेफ्टी फण्ड से बजट स्वीकृत कराने के लिए भागदौड़ की जिससे वित्त विभाग ने 6 चौराहों को डेवेलोप करने के लिए 2 करोड़ 66 लाख रुपये आवंटित किए ।इस राशि से मांडवा,हाउसिंग बोर्ड,तीन बती अनादरा ,भाटकडा,महिला पुलिस थाना,वन विभाग व जलदाय विभाग बाबारामदेव होटल सर्किल को विकसित किया जाएगा।जहाँ अक्सर दुर्घटनाओं की घटनाएं अविकसित चौराहों की वजह से होती है।और चौराहों के विकसित होने से नगर के सौंदर्य में निखार आएगा।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply