आंगनवाडी केन्द्रों पर मनाया गया शक्ति दिवस ।
सिरोही /राजस्थान ।
जिला कलक्टर भंवर लाल के निर्देशानुसार जिले के समस्त आगंनवाडी केन्द्रो पर आज शक्ति दिवस मनाया गया। जिले के पंाचो परियोजनाओं में संचालित आगंनवाडी केन्द्रों पर एनिमिया मुक्त राजस्थान के तहत शक्ति दिवस मनाया जिसमे चिकित्सा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे शक्ति दिवस मनाया जिसमे केन्द्र पर आयरन की गोली, एवं ऐनिमिया महिलाओं को कुपोषण से मुक्त के लिए परामर्श एवं कुपोषित बालको को सुपोषण हेतु प्रेरित कर आयरन आहार के बारे में बताया। उपनिदेशक राजेन्द्र पुरोहित ने सभी परियोजना अधिकारियो को शक्ति दिवस मे फिल्ड विजिट करने एवं शक्ति दिवस की मोनिटरिंग के निर्देश प्रदान किये, इसके अन्तर्गत आज जामोतरा-ए, भूतगाँव, मनोरा ए/वी, और वराडा-ए में पोषण वाटिका का निरीक्षण किया गया जो कि बहुत अच्छे से विकसित हो रही है ।

इन्हीं केन्द्रों पर कार्यकर्ता और सुपरवाईजर एन.टी.टी. द्वारा ई.सी.ई. सबंन्धित गतिविधियाँ करवायी गई सभी केन्द्रों पर पूर्ण रूप से लाभार्थियों की सहभागिता के साथ शक्ति दिवस आयोजन किया गया, आगंनवाडी केन्द्र वराडा-ए पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुबोध जोशी, जिला परियोजना सहायक प्रदीप सिंह, महिला पर्यवेक्षक उत्तम सिंह, पूर्व प्राथमिक शिक्षिका कविता शर्मा ने ओचक निरक्षण किया उस दौरान उपस्थित लाभार्थियों को शक्ति दिवस पर विस्तार से परिचर्चा कि गई एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आयरण सिरप पिलाई और गर्भवती धात्री को आयरण फोलिक ऐसिड की गोलिया वितरण की गयी ।
रिपोर्ट हरिश दवे

