आबूरोड /राजस्थान ।
श्री मोतीलाल राजपुरोहित किवरली समाज भवन आबुरोड के बने अध्यक्ष ।
राजपुरोहित विकास सेवा संस्थान आबू रोड के श्री मोतीलाल अजतिँगजी निवासी किवरली अध्यक्ष बनाए गए। राजपुरोहित समाज भवन अंबिका कॉलोनी आबूरोड में आबू पिंडवाड़ा तहसील के राजपुरोहित समाज बंधुओं द्वारा मोतीलाल जी सुपुत्र अजेतिगँजी किवरली को अध्यक्ष चुना ।
श्री मोतीलाल द्वारा समाज का आभार व्यक्त किया तथा समाज को विश्वास दिलाया कि समाज के सहयोग से मैं समाज की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा साथ ही बिना पक्षपात,द्वेषपूर्ण एवं राजनीति के संपूर्ण समाज और साथ में लेकर चलने का प्रयत्न करूंगा।राजपुरोहित समाज भवन आबूरोड को शिक्षा का आधुनिक केंद्र बनाने हेतु अधिकतम सुविधाओं का विस्तार करवाने का प्रयास करूंगा समाज से हर पल सहयोग की अपेक्षा रहेगी एवं समाज की आज्ञा हमेशा सर्वोपरि रहेगी। अंत में सभी ने अध्यक्ष महोदय का भव्य स्वागत माला साफा द्वारा किया गया।पद की शपथ दिलवाई गई।श्रीमोतीलाल द्वारा कार्यक्रम का समस्त व्यय देने की घोषणा की।
