वराडा / जावाल
रिपोर्ट चौथमल सुर्याल ,
वराडा के राउमावि में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया ।
अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया , तत्पश्चात उत्सव प्रभारी मो रफ़ीक के निर्देशन देश की एकता,अखण्डता व सुरक्षा को बनाये रखने के लिए विद्यालय के कार्मिको व विद्यार्थियों द्वारा शपथ ली गई,इस दौरान संस्था प्रधान भँवरलाल पुरोहित सहित मोहनलाल सुथार, गोवाराम मेघवाल,रमेश कुमार, बीएल मूँगिया, महेन्द सिंह, अमित कुमार सहित संजय,कुलदीप,इन्दर,रेशमा, माया, एकता, प्रेरणा, हर्षा, पूनम,दीक्षिता उपस्थित रहे।
