माउंट आबू/राजस्थान ।
रिपोर्ट किशन दहिया,
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला आबू का प्रतिनिधि मंडल ।
कल देर रात्रि में पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष जीतू राणा के साथ पार्षद नारायण सिंह भाटी व नवनीत बंसल मुख्यमंत्री से मिले और आबू की समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा ।
मुलाकात के दौरान पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी, सांसद नीरज डांगी और मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा भी उपस्थित रहेज्ञापन में पोलो ग्राउंड के विकास की वित्तीय स्वीकृति देने, मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण करने, प्रशासन शहरो के संग अभियान में पट्टो को गति देने, नए निर्माण के नक्शे स्वीकृत करने, आबू विकास समिति की बैठक बुलाने और बजट में आबू के लिए विशेष प्रावधान करने की मांग रखी गई ।
जिस पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा की राज्य सरकार द्वारा किए गए फैसलों का फायदा आबू की जनता को मिले इसके लिए तुरंत कार्यवाही की जाए, रिपीयरिंग के लिए मेटेरियल की अनुमति में लगने वाली देरी को दूर करने के लिए सरलीकरण किया जाए जिससे जनता को राहत मिले और आपदा आदि के कारण हादसा नही हो ।
