रात के अंधेरे में हरे पेड़ों की बलि ।
सिरोही /राजस्थान ।
भाटकडा बायपास रोड पर स्थित हिरो शोरूम के सामने की भूमि पर लगें विशाल हरे भरे पेड़ों की जेसीबी मशीनों से रात के अंधेरे में बलि लेकर विशाल हरे पेड़ों को जमींदोज युद्धस्तर पर जब किया जा रहा है जब रविवार के अवकाश के साथ जिले के तमाम छोटे-बड़े अधिकारीगण माननीय मुख्यमंत्री साहब के आबुरोड प्रवास के कारण सभी अधिकारीगण आबूरोड में है
इन हरे भरे पेड़ों को काटने की स्वीकृति संम्बधित विभाग से लि है अथवा नहीं अगर सरकारी स्तर पर पेड़ काटने की परमीशन है तो कितने पेड़ों की और अगर हरे पेड़ों की काटने की परमीशन नहीं है तो हरे भरे पेड़ों की बलि लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए ।
वहीं नगर परिषद सिरोही द्वारा आगामी दो नवम्बर को बोर्ड बैठक बुलाई गई है एजेण्डा अनुसार नो विचारणीय बिन्दु रखें गये है जिनमें प्रथम विचारणीय बिन्दु (१) में पेट्रोल पंम्प हेतु भु उपयोग परिवर्तन कर जारी एन ओ सी पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव लिया जा सकता है
चुकीं पेट्रोल पंम्प के लिए जारी हुईं एन ओ सी को लेकर भास्कर व सोसल मीडिया में सवाल लगातार उठ रहें हैं ।
रिपोर्ट जगदीश सैन
