सिरोही / राजस्थान ।

मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे आबूरोड, हुआ भव्य स्वागत ।

प्रशाशनिक अधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने की अगवानी ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सांय हेलीकॉप्टर द्वारा मानपुर हवाई पट्टी आबूरोड पहुंचे उनके साथ पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी थे। हवाई पट्टी पहुचने पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राजस्थान विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं सिरोही जिला प्रभारी मंत्री महेन्द्र चोधरी, राज्य सभा सांसद नीरज डांगी, जनअभाव अभियोग के अध्यक्ष पुखराज परासर, मुख्यमंत्री सलाहकार एवं सिरोही -शिवगंज विधायक संयम लोढा, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिण्डवाडा-आबू विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, नगरपरिषद सिरोही सभापति महेन्द्र मेवाडा, जिला परिषद सदस्य हरीश चैधरी, जिला प्रशासन की ओर से संभागीय आयुक्त कैलाशचंद मीणा, पुलिस महानिरीक्षक पी रामजी, जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने स्वागत किया।

मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने जन प्रतिनिधियों से चर्चा की।माननीय मुख्यमंत्री के हवाई पट्टी पहुचने पर जनप्रतिनिधियों से रूबरू होकर मुलाकात के वक्त पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, रामलाल मेघवाल, रतन देवासी, पूर्व जिला प्रमुख अनिता बाकोलिया, अनाराम बोराणा, हेमलता शर्मा, संध्या चैधरी, नितीराज सिंह, राजेन्द्र सांखला, लालाराम गरासिया व सेवादल के सदस्यों, मदनदान चारण, प्रधान लीलाराम गरासिया, उप प्रधान ललीत सांखला, जीवाराम, अशवीन गर्ग, कान्ती परिहार, नरगीस कायमखानी, अमित जोशी, पुखराज गहलोत सहित अनेक अन्य जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री गहलोत मानपुर चैराह पहुचने पर शहरवासियों ने गरम जोशी ने भी स्वागत किया।

तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मानपुर हवाई पट्टी से राजकीय वाहन द्वारा माॅडर्न इन्सुलेटर, आबूरोड पहुंचे। रात्रि विश्राम आबूरोड में करेंगे।

31 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे मानपुर हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर बनासकांठा पहुंचेंगे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply