सिरोही / राजस्थान ।

खण्डेलवाल सामाजिक स्नेह मिलन हर्षोल्लास से संपन्न ।

प्रतिभाओं ने मंचीय कार्यक्रम पेश किए सामाजिक समरसता, एकता, परस्पर स्नेह के भाव ।

आयोजन में दिखे, स्वरुचि भोज के साथ विविध मनोरंजन गेम, प्रतियोगिताएं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह हुआ ।

देवनगरी सिरोही के समस्त खण्डेलवाल समाज परिवारों का दीपावली के पावन उपलक्ष में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें समाज के युवक-युवतियों, बच्चों आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर विविध मनोरंजक गेम, प्रतियोगिताएं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि में मंच पर प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी और कार्यक्रम के उद्देश्य सामाजिक समरसता, परस्पर स्नेह-सौहार्द के भावों को प्रदर्शित किया।

शनिवार को जिला मुख्यालय के पनिहारी गार्डन में खंडेलवाल समाज के अग्रणी जागरूक बंधुओं की पहल पर श्री खंडेलवाल देवनगरी सेवा संघ सिरोही के तत्वावधान में पहली बार दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। आयोजन में स्वरुचि भोज के अलावा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम मे समाज के प्रतिभाओ ने नृत्य, गीत संगीत, एकल व युगल गान, हाउसी, म्यूजिकल चेयर समेत बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन लोकेश खंडेलवाल व चंद्रकांत खंडेलवाल ने किया।

खंडेलवाल समाज महासंघ अध्यक्ष भगवतीप्रसाद  नाटानी ने सभी को शुभकामनाएं देकर कहां की स्नेह मिलन जैसे आयोजन से परस्पर स्नेह- सौहार्द और एकजुटता का वातावरण बनता है। इसी प्रकार महासंघ के महामंत्री जगदीश खंडेलवाल ने सिरोही मुख्यालय पर समाज परिवारों की बढ़ती संख्या पर प्रसन्नता जाहिर कर कहां की इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारी सामाजिक एकता प्रदर्शित होती है और हमें राजनीतिक पटल पर नई दिशा तय करने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन कमेटी की ओर से भव्य समारोह की सफलता पर बधाई देकर आभार जताया।प्रबंध समिति ने निभाई भूमिका -सेवा संघ की प्रबंध समिति के संयोजक ओमप्रकाश मेहरवाल, गोपीकिशन कायथवाल, लोकेश नाटाणी, चंद्रकांत खुटेटा, इंदरमल कायथवाल, हरीश नाटानी, रोशन कूलवाल, दिनेश खुटेटा, हितेश कूलवाल, श्रवण कूलवाल, राहुल कूलवाल, सतीश कायथवाल, दीपक नाटाणी, भावेश कायथवाल आदि अग्रणी बंधुओं ने आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं को अंजाम देकर इसे शानदार बनाने में कोई कमी नहीं रखी। इस मौके पर आयोजन के सहयोगी भामाशाहो का स्वागत सम्मान किया गया।प्रतिभाओं ने मंचीय कार्यक्रमों में दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति -स्नेह मिलन के दौरान आयोजित विभिन्न गेम्स प्रतियोगिताओं सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लेकर कई कार्यक्रम पेश किए। इसमें रुचिका, बसंती, अनुषा, वेदांश, देवांशी, उत्सवी, पार्थ, श्रीमती प्रेमलता व कंचन, दीपक, श्रवण भाई, हर्षित, जिज्ञासा, पूर्वी, कृष्णा, परी, मिस्ठी, धनवंतरी इत्यादि प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर गरबा रास का भी आयोजन हुआ सभी श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सेवा संघ की ओर से पुरस्कृत किया गया।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply