सिरोही/ राजस्थान, (हरीश दवे) ।
सिरोही सहस्त्र औदीच्य गोरवाल समाज का स्नेह मिलन स्थगित।।
स्नेह मिलन की प्रथम बैठक में लिए अनेक संकल्प।दिवंगत युवा गौरव पुरोहित को को दी पुष्पांजलि।विधायक संयम लोढा ने भी परिजनों को बंधाया ढांढस।
सहस्त्र औदीच्य गोरवाल समाज सिरोही का दीपावली स्नेह मिलन समाज बन्धु के असामयिक निधन से स्थगित रखा व न्याति नोहरे में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे समाज बन्धुओ ने दिवंगत युवा गौरव पुरोहित को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए व विधायक संयम लोढा ने भी दिवंगत गौरव पुरोहित के आवास पर जा कर उसके परिजनों को ढांढस बंधाया। श्री सहस्त्र औदीच्य गोरवाल ब्राम्हण समाज संस्थान के अध्यक्ष हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सिरोही सहस्त्र औदीच्य गोरवाल समाज का विक्रम संवत 2079 तीन दिवसीय दीपोत्सव स्नेह मिलन का आगाज विनायक पूजन से हुआ जिसमें सिरोही व मुम्बई गुजरात से पधारे समाज बन्धुओ,महिलाओ व युवाओ ने शिरकत की व महिलाओ,युवाओ व नन्हे बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो में धूम मचा दी।

इसी दौरान समाज के युवा गौरव पुत्र राजेन्द्र पुरोहित के असामयिक निधन के समाचार प्राप्त होने पर आयोजन को दिसम्बर के अंत या अगली तिथि निश्चित कर गोरवाल समाज के वडील व युवकों ने प्रस्ताव लिया।तथा बीती रात्रि गोरवाल समाज न्याति नोहरे में सिरोही गोरवाल समाज के बाल कृष्ण दवे,अध्यक्ष डॉ कालिदास दवे,उपाध्यक्ष जयेश दवे,महेंद्र दवे,दिनेश चंद्र दवे,शिक्षाविद सुरेश चंद्र दवे,मधुसूदन त्रिवेदी,लेखापाल चेतन दवे,भण्डार व प्रचार प्रभारी चन्द्र प्रकाश दवे,मनीष त्रिवेदी,बिरजू प्रसाद,गोरवाल नवयुवक मोहित दवे,अंकुर दवे,सिद्धार्थ दवे,राहुल(सन्नी) दवे,लोकेश द्विवेदी,दिव्येश दवे,सौरव,गौरांग पुरोहित व महिला मंडल की श्रीमती भक्ति दवे,कोशल्या द्विवेदी,कोशल्या भट्ट,जया दवे,जयश्री दवे,कल्पना पुरोहित,रेणुका दवे,संजोली दवे,ख्याति द्विवेदी,आकांक्षा दवे,योगिता दवे ने समाज,महिला मंडल व नवयुवक मंडल ने वर्ष भर करवाये सामाजिक कार्यो का ब्यौरा रखा व समाज की एकजुटता व मन्दिरो के विकास की रूप रेखा रखी व समाज की 500 वर्ष पुरानी देव संस्कृति व विरासत के सरंक्षण व पूर्ण जीर्णोद्धार का संकल्प लिया।।
न्याति नोहरे में आयोजित बैठक के समापन से पूर्व दिवंगत गौरव पुरोहित के असामयिक निधन को शिक्षा विद सुरेश चंद्र दवे समेत उपस्थित जनो ने इसे सिरोही गोरवाल समाज की अपूरणीय क्षति बताया।व दिवंगत आत्मा के चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।। सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा व समाज सेवी प्रकाश प्रजापति ने भी दिवंगत गौरव पुरोहित के आवास पे जा कर उनके परिजनों को सांत्वना दी व सद्गत आत्मा के मोक्ष की कामना की।
