सिरोही /राजस्थान ।

बाबा साहब अम्बेडकर एवं महात्मा बुद्ध की सोच सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण को समर्पित थी- संयम लोढा।

मेघवाल समाज का स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।


विधायक संयम लोढा ने कहां कि इसी सदी में जो वक्त आएगा जब पूरी दुनिया महात्मा बुद्व व बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों का आत्मसात करेगी। उन्होंने कहां कि उनकी सोच सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण को समर्पित थी। यही वजह है कि बुद्व दुनिया के अधिकांश देशो में स्वीकार किये गये। लोढा मेघवाल युवा मित्र मंडल द्वारा बाबा रामदेवजी मंदिर निम्बोडा में आयोजित
स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि हम अम्बेडकर के ऋणी है कि उन्होंने एक खूबसुरत संविधान देश को दिया जिसके कारण भारत में लगातार प्रजातांत्रिक
व्यवस्था जारी है। हर तबका आगे बढा और उम्मीदो का सफर जारी है। विधि मंत्री के रूप में स्तरीयों के पक्ष में उनके द्वारा बनाये गये कानून ने भारतीय समाज में परिवर्तन की बुनियाद रखी। लोढा ने कहां कि हमे आत्म लोचन
करना चाहिए कि हम अपने परिवार और आसपास में अम्बेडकर के विचारों के अनुरूप कितने बदले है। उन्होने कहां कि मेघवाल समाज बहुत ही पुरुषार्थी
और मेहनती समाज है। परंतु कुछ कारणों व कमियों के चलते आज आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। अपने गौरवमय परंपराओं का पुनर्जागरण कर फिर से समृद्धशाली और आगे लाया जा सकता है।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमे कम खर्चा कर अपने बच्चो की पढाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आने वाले समय में सबसे अधिक जरूरी शिक्षा है। समाज को आने वाली पीढी आगे बढाएगी इसलिए आने वाली पीढी को शिक्षा से जोडे। नशे से दूर रहेए नशे से व्यक्ति समाज से धीरे धीरे अलग होता जाता है। बच्चो को खेल खेलना सिखाएं, खेल से बच्चे का आत्मविश्वास बढता है। लोढा ने कहां कि सिरोही में सभी धार्मिक स्थानों पर सडको का निर्माण किया
जा रहा है जिससे लोगो को आने जाने में सुविधा होगी। समाज के लोगो ने विधायक लोढा से विरासत को संजोय रखना। समाज के प्रबुद्व लोगो को आगे आकर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए मुहिम चालानी चाहिए जिससे समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सके। विधायक संयम लोढा ने कहां कि समाज के लोगो को बालिका शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। अनेको ग्रामीण क्षेत्र में आज भी बालिकाओं को शिक्षा से दूर रखा जा रहा है। हमे इस परिपाटी को दूर कर बालिकाओ को शिक्षा से जोडकर आत्म निर्भर बनाना चाहिए।

इस अवसर पर ज्ञानदीप ज्योति शिक्षक संस्थान जयपुर के राहुल मेघ, डॉ धंते, वीराराम परलाई, मंशाराम मडिया, अंतराष्ट्रीय धावक बीएसफ गोवाराम, प्रधान
सिरोही हंसमुख कुमार, तोलाराम फाकरिया, जेला सरपंच समुदेवी, सरपंच पोसीतरा महेन्द्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य सीतादेवी, भीम आर्मी सदस्य प्रदीप कुमार, व्याख्याता हरसन के खान, गीता देवी कालंद्री, वीराराम भूरठिया, अधिशाषी अभियंता मेघाराम उदयपुर, एससी एसटी संघ अध्यक्ष महेन्द्र चुंडावत, प्रवीण कुमार, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त छगनलाल सहित समाज के लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply