कैलाशनगर में मेघवाल समाज विकास समिति का स्नेह मिलन व प्रतिभावन सम्मान समारोह आयोजित ।

सिरोही /राजस्थान ।

मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने कहां कि डॉ भीमराव अम्बेडकर का सपना जाति विहिन समाज का था उसे आने वाली पीढी को पूरा करना है। उन्होंने कहां कि जातियों का कोई वैज्ञानिक आधार नही है और जब तक जातियां रहेगी सामाजिक गैर बराबरी का शोषण जारी रहेगा। उन्होंने कहां कि महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहब अम्बेडकर ने नये समता मूलक समाज की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहां कि कुदरत ने दो ही जाति बनाईहै स्त्री व पुरूष। इसके अलावा जितनी भी जातियां बनाई है वह मनुष्य ने खुद ने बनाई है। लोढा कैलाशनगर के सेऊडा में मेघवाल समाज खारल परगना की ओर से आयोजित द्वितीय स्नेह मिलन व प्रतिभावन छात्र छात्रा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि अभी एक पूर्व वक्ता विधानसभा में मेरे द्वारा रखी हुई बातों का जिक्र कर रहे थे इसका श्रेय आपको है। सिरोही की जनता ने राजनीतिक मे मरे हुए आदमी को फिर से जिंदा कर दिया और आपकी बदौलत 7 करोड लोगो की आवाज बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सिरोही विधानसभा क्षेत्र हर लिहाज से ऊंचाई पर है। शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, सिंचाई, पर्यटन, धरोहर संरक्षण हर क्षेत्र में उम्दा काम हुआ है।विधायक संयम लोढा ने कहां कि भारतीय संस्कृति सनातन धर्म से अनुप्राणित है। हर कठिन क्षण साधु संतो ने समाज का मार्गदर्शन किया है। मुगलों के शासनकाल में भी श्रेष्ठतम काव्य व रचनायें लिखी गई है। हिन्दी साहित्य में उसे भक्तिकाल के नाम से जाना जाता है। स्वयं तुलसीदास जी ने उसी समय रामचरित्र मानस लिखा था। टुकारामजी, नामदेवजी जैसे संत भी उसक दौरान हुए। रेहदास जैसे दलित रचनाकार हुए जिन्हें स्वयं मीरा ने अपना गुरू बनाया।उन्होंने कहां कि किसी भी व्यक्ति में प्रतिभा है तो वह आगे बढकर रहेगा। यूपीएससी के पिछले दो टॉपर टीना डाबी व कनिष्क कटारिया भी इसी वर्ग से आते है। वो सभी के लिए आदर्श हो सकते है। इस दौरान लोढा ने संत फूलनाथ, संत शंकरनारथ सेऊडा, संत शंकरनाथ बेदाली का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने प्रतिभावन छात्र छात्राओं को स्मृति चिंह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य हरीश राठौड़, नारादरा सरपंच वेलाराम, कैलाश नगर सरपंच तेजाराम मीणा, पंचायत समिति सदस्य लीला राम मेघवाल, पूर्व सरपंच प्रभा राम ओड़ा, पूर्व सरपंच लसाराम, मनादर पूर्व सरपंच प्रताप राम, झाडोली पूर्व सरपंच असला राम, पूर्व एनसीसी कार्मिक वेना राम राठौड़, पूर्व प्रधान असलाराम, वेदाली मठ शंकर नाथ जी हनुमान मंदिर, कैलाश नगर फुल नाथ जी, तेजाराम जावाल, शांतिलाल, देवाराम जामोतरा, गोविंद भाटी जावाल, मंसाराम मडिया, मांगीलाल प्रिंसिपल, दिनेश मेघवाल सहित बड़ी सँख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply