टिएसपी संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न।
रिपोर्ट ,भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा/ सरूपगंज-
28अक्टुम्बर 2022
सरूपगंज स्थित श्रीरामेश्वर महादेव मन्दिर भावरी रोड में टी एस पी संघर्ष समिति पिंडवाड़ा की बैठक श्रीधन्नाराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें मुख्यमंत्री महोदय के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित आबूरोड दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई | जिसमे उनसे मिलने व ज्ञापन देने सम्बंधित विस्तृत चर्चा की गई । प्रत्येक ग्राम में टी एस पी संघर्ष समिति द्वारा वाहन व्यवस्था करके अधिक से अधिक संख्या मे लोगो को आबूरोड ले जाने की योजना बनाई गई । इस अवसर पर टी एस पी संघर्ष समिति के संरक्षक मदन सिंह डाबी पिंडवाड़ा अध्यक्ष धनाराम मीणा कांटल, शंकर राज पुरोहित व अशोक कुमार सेन पिंडवाड़ा, मंछाराम मीणा बिलर, दशरथसिंह आढा झांकर, गुलाबराम मीणा कोदरला,नरेश पुरोहित काछोली,कैलाश सिंदल सरुपगंज, मोहनलाल कलबी सरुपगंज एवं टीएसपी संघर्ष समिति के कार्यकर्ता उपस्थित गण उपस्थित रहे ।
