सिरोही / राजस्थान ।

V24 न्यूज चैनल नेटवर्क,

कालंद्री थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिय।

आरोपियों ने महिला पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए।

महिला के चेहरे, कोहनी और पीठ पर चोट गई। चिल्लाने पर थोड़ी दूर पर रहने वाले उसके भाई और अन्य परिजन पहुंचे। महिला को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता ने पति समेत 9 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि काकेंद्रा गांव निवासी मंजू (45) पत्नी भूराराम वागरी ने दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसका पति पिछले कुछ सालों से उससे अलग रह रहा है। बुधवार रात को वह उसके मकान में अकेली सो रही थी। रात करीब 1 बजे पुराने पारिवारिक मामले को लेकर उसके पति भूराराम पुत्र सोताराम और उसके साथी गोविंद वागरी अमराराम वागरी, नरसाराम वागरी, जीताराम वागरी, कांतिलाल वागरी, विनोद वागरी, पानी पत्नी गोविंद और रेखा पत्नी अमराराम वागरी उसके घर में घुस गए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति भूराराम ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या करने की नीयत से चेहरे पर वार किया। इस दौरान उसकी दाई आंख के पास चोट लगी। उसके पति ने दोबारा वार किया तो बचाव करते समय बाएं हाथ की कोहनी पर, हाथ के हथेली के पास और घुटनों पर चोट लगी।

थानाधिकारी ने बताया कि गश्त पर निकली पुलिस टीम को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए ।घटना के मामले की जांच एएसआई प्रकाश कुमार को सौंपी गई है और अनुसंधान जारी है।

Share.
Leave A Reply