सिरोही, राजस्थान ।

भगवान हर जगह विराजमान, अपना मन रखे पवित्र- संयम लोढा

एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या में उमडे श्रद्वालु ।

विधायक संयम लोढा ने भजन संध्या में लिया भाग ।

विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि भगवान हर जगह विराजमान है हमें अपने मन को पवित्र रखना चाहिए। पवित्र मन में भगवान का निवास होता है। अपना जीवन बदलने के लिए भगवान की शरण में रहना अति आवश्यक है। भगवान शंकर का जीवन मानवीय करूणा को जगाताहै। उन्होंने कहां कि भगवान शंकर के परिवार में वो शामिल है जो एक दूसरे का भोजन है लेकिन इसके बावजूद वे सभी एक जगह है। हमे यह संदेश मिलता है कि प्राणी मात्र के प्रति करूणा रखनी चाहिए एवं सभी जीवों का साझा अस्तित्व है। लोढा सिरोही तहसील के तंवरी में फुलेश्वर महादेव मठ की ओर से एक शाम गौ माता के नाम पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। विधायक संयम लोढा ने कहां कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने गौ सेवा में दी जा रही सहायता राशि में वृद्वि की है। बडे गौवंश के लिए 32 रूपये के स्थान पर 40 रूपये तथा छोटे गौवंश के लिए 16 रूपये के स्थान पर 20 रूपये प्रतिदिन प्रति गौवंश कर दिया है। गौ शालाओं के विकास के लिए भी सरकार प्रयासरत है। इस अवसर पर तीर्थगिरी महाराज ने भी अपने संबोधन में कहां कि गौ सेवा सबसे अधिक पुण्य का कार्य है। गौ माता समाज की महत्ती आवश्यकता है। गौ माता में आयी लम्पी बिमारी सभी के प्रयास दूर हो सकी, हमे इसी तरह से प्रयास कर एकजुट होकर गौ माता की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने संत तीर्थगिरी महाराज, जीवनगिरी महाराज, बिशभंर गिरी महाराज से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, पीसीसी सदस्य किशोर पुरोहित, तंवरी समाजसेवी यशपाल सिंह देवडा, सुंदर देवी रावल, गणेशराम पुरोहित ज्योतसना देवी पुरोहित, पुखराज पुरोहित, सुरेश कुमार जुगनू, मुकेश कुमार प्रजापत सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply