गोयली चौराहे से विजय पताका तक निकाली पैदल यात्रा ।

विधायक संयम लोढा ने लिया भाग ।

सिरोही /राजस्थान ।

धन तेरस के पावन पर गोयली गांव से श्री विजय पताका तीर्थ (महालक्ष्मी धाम) को करीब 500 श्रद्धालुओं के साथ ढोल नगाड़ों के साथ आठवी पैदल यात्रा सुबह 9 बजे गोयली खेतलाजी मन्दिर से प्रस्थान होकर झोरा मगरा, गोयली चौराहा सिरोही होते हुए मांडवा हनुमानजी होकर सवेरे 11 बजे श्री विजय पताका तीर्थ को पहुँची।

श्री विजय पताका तीर्थ में तीर्थ संस्थापक नंदू भाई व मुख्यमंत्री सलाहकार व सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के साथ यात्रियों ने महालक्ष्मी की आरती में भाग लिया।

विधायक लोढा ने पारसनाथ भगवान व गुरुदेव मन्दिर में गुरुदेव के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तीर्थ धाम में महाप्रसादी को ग्रहण किया।इस अवसर पर तीर्थ संस्थापक श्री नंदू भाई जैन, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, विक्रम हरण, प्रकाश प्रजापति, नाथू सिंह सोलंकी, मांगीलाल रावल, मोहन प्रजापत, हीरालाल राव, हीराराम देवासी, राजेन्द्र माली सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply