सिरोही /राजस्थान ,(हरीश दवे)

पुलिस की जांच में निर्दाेष नही फंसना चाहिए- संयम लोढा

नव सृजित पुलिस थाना सदर का हुआ उद्घाटन ।

विधायक संयम लोढा ने कहां किसी भी मामले की जांच केदौरान निर्दाेष नही फंसना चाहिए। उन्होंने कहां कि पूरी दुनिया में पुलिस का यह तय आधार है कि दोषी भले ही बच जाये, निर्दाेष नही फंसना चाहिए।उन्होंने कहां कि पुलिस द्वारा गाडी तोडने के मुकदमें फंसाये जाने के कारण 13 साल ट्रायल का सामना किया और उसके बाद बरी हुए। ऐसे झूठे मुकदमें आदमी के पूरे जीवन को बदल देते है। अतरू जांच में सावधानी बरती जानी चाहिए। लोढा नव सृजित सदर पुलिस थाने के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधायक संयम लोढा ने जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के साथ फीता काटकर नव सृजित सदर पुलिस थाना सिरोही का उद्घाटन किया।विधायक संयम लोढा ने कहां कि अन्य राज्यों में पुलिस की सेवाओं का अध्ययन करके राजस्थान में भी निचले स्तर के कार्मिकों को प्रोत्साहन देने का प्रावधान करना चाहिए। उन्होंने देश में ऐसे भी राज्य है जहां किसी भी जगह सब इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती नही होती तो किसी जगह पुलिस उपाधीक्षक की सीधी भर्ती नही होती। केरल व उडीसा ऐसे राज्य है जिसमें एक राज्य में सब इंस्पेक्टर का पद शत प्रतिशत कांस्टेबल की पदौन्नति से भरा जाता है और दूसरे राज्य में पुलिस उपाधीक्षक का पद शत प्रतिशत सब इंस्पेक्टर से पदोन्नति के जरिये ही भरा जाता है।लोढा ने कोरानाकाल में पुलिस की सेवाओं की सराहना की उन्होंने कहां कि पुलिस के बिना नागरिक जीवन की कल्पना नही की जा सकती। हमें हर जगह पुलिस के सहयोग की जरूरत है। उन्होने कहां कि इस चार वर्ष के कार्यकाल में सिरोही विधानसभा में 3 नये थाने खोले गये, जावाल, पुलिस थाना सदर सिरोही व साईबर पुलिस थाना सिरोही स्वीकृत किये गये है।

सिरोही नगर में इसी साल साईबर पुलिस थाना भी शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अधिनस्थ स्टाफ को गरीब पीडित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाने के निर्देश दिये।जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल ने कहां कि विधायक संयम लोढा की कार्यशैली में तत्परता है और हम उसी के अनुरूप कार्य कर भूमि स्वीकृति का प्रस्ताव सरकार को भेजते है। बेहत्तर प्रशासन देने की पूरी कोशिश कर रहे है।आमजनता को राहत दिलाना हमारा पहला प्रयास रहता है। उन्होने कहां कि कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर नये थाने का सृजन काफी जरूरी था।पुलिस व प्रशासन ने हमेशा अच्छा सामंजस्य रहता है। हम कानून व्यवस्था का बेहतर ढंग से पालन करे और सभी को कानून का पालन कराये। नया थाना सृजित होने से इसका पूरा लाभ आमजन को मिलेगा।पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कहां कि विधायक लोढा ने काफी प्रयास कर नया थाना स्वीकृत कराने में सहयोग दिया। नया थाना सृजित होने से नागरिकों की सुरक्षा ओर अधिक मजबूत होगी और हमारी भी जिम्मेदारी बढ गई है। पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने कहां कि कोतवाली थाने पर कार्यभार ज्यादा पडता था तो कार्मिक जोइंग नही करते थे। उन्होंने बताया कि नये थाने का एक सीआई, पांच एसआई के पद, 6 एएसआई के पद, मुख्य आरक्षी के 8 पद, आरक्षी के 38 पद, चालक के दो पद कुल 60 पद स्वीकृत किये गये है।विधायक संयम लोढा ने थानो के लिए भूमि आवंटन की तत्परता दिखाने पर पुलिस अधीक्षक व जिला कलक्टर का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप शर्मा ने किया।’नव सृजित थाने में 27 नये गांव सम्मिलित-’ नव सृजित सदर थाने में सिरोही कोतवाली के 12 गांव, अनादरा थाने के 12 गांव व तीन कालंद्री थाने के गांव सम्मिलित है जिसमें कोतवाली थाने के गोयली, रामपुरा, बालदा, बलवंतगढ, मांडवा, खाम्बल, माकरोडा, पीपलकी, पालडीआर, नयाखेडा, रेवापुरा, राजपुरा। अनादरा थाने के 12 गांव सिंदरथ, धान्ता, मीरपुर, राजपुराखेडा, कृष्णगंज, तेलपीखेडा, दरबारीखेडा, आमलिया, उटाखेडा, वाडेली, बालदा, वेलांगरी, कालंद्री थाने के अणगौर, डोडुआ, पाडीव को शामिल किया है।समारोह अध्यक्ष जिला कलेक्टर डॉ भंवर लाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, उप अधीक्षक पारस चौधरी, उप अधीक्षक दिनेश कुमार, सदर थाना इंचार्ज बुधाराम, सभापति महेन्द्र मेवाड़ा, उप सभापति जितेंद्र सिंघी, पीसीसी सदस्य किशोर पुरोहित, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, पार्षद ईश्वर सिंह डाबी, जितेंद्र ऐरन, सुशील प्रजापत, सुधांशु गौड़, भरत धवल, तेजाराम, सुंदर माली, मारुफ हुसैन, प्रवीण रैगर, सिंदरथ सरपंच शिवराज सिंह, बागसीन सरपंच पूरन सिंह, पाडीव सरपंच देशाराम, दशरथ सिंह नरुका, तलसाराम, झूमाभाई, अत्ता मोहम्मद, तेरसाराम, नंद किशोर, प्रेमाराम, पूर्व सरपंच जोगाराम, प्रदीप मेघवाल, मोहनसिंह सरपंच, कुलदीप रावल, भवानी सिंह देवड़ा डोडुआ, मुख्तियार खान, प्रकाश धवल, ओम प्रकाश, प्रकाश मीना शिवगंज, छगन सुथार, इंदर सिंह बालदा, दीपाराम चौधरी, वनाराम देवासी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष भंवर सिंह देवड़ा, एडवोकेट सुरेश वैष्णव, महेन्द्र प्रजापत, राजपूत समाज अध्यक्ष नारायण सिंह, अनिल प्रजापत,दिलीप शर्मा उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply