माउंट आबू/राजस्थान। ।
रिपोर्ट किशन लाल
केन्द्रीय विद्यालय (आंतरिक सुरक्षा अकादमी, CRPF) आबू पर्वत के NCC के 28 कैडेट भरतीय सेना की बाइक रैली में सम्मिलित हुए ।
27 अक्टूबर 2022 को भारतीय सेना ’76वां इन्फैंट्री डे’ मना रही है , व इस वर्ष विशेष “इन्फैंट्री डे बाइक रैली 2022” का आयोजित कर रही है, जिसमें भारत के सभी प्रमुख दिशाओं से एक साथ चार बाइक रैलियां आयोजित हो रही हैं ।
जो कि शिलांग (मेघालय), वेलिंगटन (तमिलनाडु), अहमदाबाद (गुजरात) और जम्मू (जम्मू और कश्मीर) है।शनिवार प्रातः 19 गढ़वाल राइफल आबू पर्वत के सीओ कर्नल मनोहर अनंत देशमुख ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर माउन्ट आबू से रवाना किया , बाइक रैली 27 अक्टूबर 22 को “इन्फैंट्री डे” पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली पर समाप्त होगी।बाइकर रैली का नेतृत्व अहमदाबाद से मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के मेजर जसविंदर सिंह कर रहे है। मेजर जसविंदर सिंह ने केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत के एनसीसी कैडेटों से बातचीत की व ’76वें इन्फैंट्री डे’ का उद्देश्य व भारतीय सेना में इन्फैंट्री के योगदान के बारे में बताया । साथ ही 19 गढ़वाल राइफल आबू पर्वत के सी ओ कर्नल मनोहर अनंत देशमुख ने छात्रों को NCC के माध्यम से सेना में सीधी भर्ती की जानकारी दी एनसीसी छात्रों ने देश की सेवा के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे का प्रण लिया। विद्यार्थीयो के साथ अनुरक्षक के रूप में गणित अध्यापक श्री हेमेन्द्र सिंह व प्राथमिक शिक्षिका सुश्री मंजू मीणा उपस्थित रहे। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी श्री नरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य श्री रविन्द्र टाक ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना की गौरवशाली बाइक रैली में सम्मिलित करने हेतु सीओ कर्नल मनोहर अनंत देशमुख का धन्यवाद किया ।
