पिंडवाड़ा /राजस्थान ।
एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन ।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन करते हुए विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया गया।

विद्यालय से बस के माध्यम से विद्यार्थी और शिक्षक आशापुरा धाम, चारभुजा होते हुए कुंभलगढ़ पहुंचे। कुंभलगढ़ किले के ऐतिहासिक महत्व को समझते हुए सभी विद्यार्थियों ने इस किले के इतिहास को समझा। शाम का भोजन कुंभलगढ़ में करके विद्यालय का दल पुनः स्कूल पहुंचा। बस के साथ स्वयं प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास और अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
