शिवगंज / सिरोही , (हरीश दवे)
जवाई रिवर फ्रंट का शानदार रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ शुभारंभ ।
विधायक ने कहा रिवरफ्रंट के पीछे यहीं सोच कि हमारे बच्चें नदी की हिफाजत व प्यार करना सीखें ।
- इसी साल डिज्गीनाडी को विकसित करने पर दो करोड़ खर्च किए जाएंगे ।
- नगर पालिका प्रशासन की ओर से जवाई नदी किनारे पर करीब दो करोड़ रूपए खर्च कर तैयार करवाए गए जवाई रिवर फं्रट का बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती ममता गुप्ता की उपस्थिति में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर शिलालेख का अनावरण कर शुभारंभ किया।

- इस अवसर पर पालिका प्रशासन की ओर से एक शानदार रंगारंग संगीतमय शाम का भी आयोजन किया गया था। जिसमें द वॉयस फेम विश्वा शाह एवं उनकी सहयोगी पल्लवी दामोलकर ने हजारों की संख्या में उमड़ें श्रोताओं को देर रात तक अपनी आवाज के जादू से बांधें रखा।
- समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा कि इस पार्क को इस सोच को लेकर बनाया गया था कि हमारे बच्चें नदी की हिफाजत व प्यार करना सीखे और नदी में गंदगी नहीं फैलाए। ये सोच बच्चों में पैदा होनी चाहिए। आप सभी के प्यार और दुलार से यह एक खुबसूरत जगह बन गई है।

- विधायक ने कहा कि रिवर फं्रट गार्डन का यह पहला फेज है। हमारी यह इच्छा थी कि इसे पूरा तैयार कर इसका शुभारंभ करें, लेकिन शिवगंज व सुमेरपुर के नागरिकों को यह इच्छा थी कि इसे दीपावली से पूर्व ही प्रारंभ किया जाए। विधायक लोढ़ा ने कहा कि इसके द्वितीय फेज में यहां एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाकर एक पूरा सिस्टम तैयार किया जाएगा ताकि कभी क्रिकेट मैच या ऐसा कोई लाइव कार्यक्रम हो तो युवा व अन्य लोग यहां बैठकर स्क्रीन पर मैच देख सके। इसके अलावा यहां बाहर की तरफ तीन फेज बनाए गए है वहां कंटेनर रेस्टोरेंट प्रारंभ किया जाएगा। विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में पालिका प्रशासन की ओर से शहर की पुरानी धरोहर डिज्गीनाडी को भी करीब दो करोड़ रूपए खर्च कर विकसित किया जाएगा।
- इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल ने कहा कि दिन दिनों हैप्पीनेस इंडेक्स की काफी चर्चा होती है। इसी के परिणिति यह गार्डन भी है। दिन भर की भाग दौड़ के बीच व्यक्ति इतना तनाव में आ जाता है कि वह चाहता है कि कुछ समय अपने परिवार अथवा मित्रों के साथ ऐसी जगह पर जाए जहां उसे आनंद मिले और उसके दिन भर का तनाव कम हो। यह रिवर फं्रट गार्डन इसी सोच को साकार करता है। उन्होंने शिवगंज वासियों को एक बेहतरीन गार्डन का शुभारंभ होने के लिए बधाई दी।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शुभारंभइससे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गार्डन के प्रवेश द्वार पर ही बनाए गए भगवान बालाजी के मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात गार्डन परिसर में लगाए गए शिलाखंड पर स्थापित अनावरण पट्टिका का अनवारण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, कार्यवाहक उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार नीरज कुमारी, विकास अधिकारी सुश्री हेमलता विश्नोई, सिरोही नगर परिषद के सभापति मनु मेवाडा, उप सभापति जितेन्द्र सिंघी, कार्यक्रम संयोजक डॉ रवि शर्मा, अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच का संचालन सोमप्रसाद साहिल व ऋषभ नागर ने किया। विश्वा शाह के गानों पर झूमें युवाद वॉयस ऑफ इंडिया फेम नवसारी गुजरात के विश्वा शाह ने जवाई रिवर फ्रंट के लोकार्पण समारोह में अपनी सुरीली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विश्वा ने करीब सभी तरह के गीतों से विशेषकर युवाओं को आकर्षित किया। पूरा लंदन ठुमकदा, ए मेरे दिल के चैन, सैया सैया तू जो छू ले प्यार से, केसरिया बालम, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी, कबीरा मान जा तथा करीब 1 घंटे की नॉनस्टॉप मेलोडी प्रस्तुत कर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। भंगड़ा नृत्य में आलम यह रहा कि लोग स्टेज पर आकर नृत्य करने लगे। उनकी साथी कलाकार पल्लवी दाभोलकर ने राक गीत व रीमिक्स द्वारा खूब दाद बटोरी। उन्होंने चुरा लिया है तुमने जो दिल को, सजना तेरे बिना, तम्मा तम्मा लोगे, हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में आदि गीतों की धमाकेदार को प्रस्तुतियां दी।आसपास के गांवों से भी उमड़े लोगजवाई रिवर फं्रट के लोकर्पण समारोह के दौरान अपनी प्रस्तुतियां देने आ रहे गुजरात के गायक द वॉयस फेम विश्वा शाह एवं उनकी सहयोगी पल्लवी दाभोलकर को सुनने के लिए शाम के समय जवाई नदी पर मानों पूरा शहर उमड पडा हो। इतना ही नहीं आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में लोग रिवर फं्रट पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में वाहनों की वजह से यातायात की भी समस्या हुई। बावजूद इसके पुलिस के माकुल बंदोबस्त की वजह से नागरिकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
