सिरोही /राजस्थान , (हरीश दवे) ,,
झालरावाव सहित पांच बावडियों का होगा कायाकल्प । जिला जल बिरादरी ने विधायक संयम लोढा को जताया आभार।
सिरोही(हरीश दवे)
विधायक संयम लोढा की अनुषंशा पर राज्य सरकार द्वारा सिरोही शहर की पांच बावडियो के पुनरूद्वार के लिए 7.98 करोड की राशि स्वीकृत की है।विधायक संयम लोढा ने जानकारी देकर बताया कि पर्यटन को बढावा देने के लिए राज्य सरकार वृहद स्तर पर प्रयासरत है। इसके लिए 2022-2023 बजट में सिरोही जिले के लिए 7.98 करोड की व्यवस्था की गई है। यह राशि स्थानीय महत्व की धरोहरों को संजोने, मरम्मत और पुनरूद्वार के लिए खर्च की जानी है। विधायक लोढा ने आगे बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि ऐतिहासिक स्थलों को सुधारने से स्थानीय पर्यटक बढेंगे। पुराने गढ, किले, बावडियों, धार्मिक स्थलों, हवेलियां आदि से पयटकों को जोडना है। प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा है। उसको बढाकर रोजगार उपलब्ध करवाना है। हालांकि की इसकी घोषणा लोढा ने गांधी जयंती पर मूर्ति अनावरण अवसर पर की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि यदि सरकार जनवरी तक रही तो शहर की बावडियों की मरम्मत आदि कार्य करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढावा देनेे लिए निरंतर कार्य कर रही है।पांच बावडियों के लिए करीब आठ करोड विधायक संयम लोढा ने बताया कि शहर की झालरा बावडी, इस्काॅन प्लाजा के पास सिरोही के लिए 88 लाख, कनक बावडी संतोषी माता मंदिर के पास सिरोही के लिए एक करोड 64 लाख, रतन बावडी हिन्दू श्मशान के पास सारणेवश्वर जी रोड के लिए एक करोड 36 लाख, गणेश बावडी सदर बाजार के लिए एक करोड 48 लाख एवं सरजावाव बस स्टेण्ड के सामने 2 करोड 62 लाख की स्वीकृति पर्यटन विकास कोष से की गई है। विधायक लोढा ने आगे बताया कि इन बावडियों के जिर्णोद्धार कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। इनके जिर्णोद्धार से पर्यटन को बढावा मिलेगा साथ ही इनका जल पेयजल के लिए भी उपलब्ध हो सकेगा। जिला जल बिरादरी के उपाध्यक्ष आशुतोष पटनी, सचिव हरीश दवे,कोषाध्यक्ष कमल कांत देवड़ा,समाज सेवी व जल प्रहरी समाज सेवी रघु भाई माली,भूपत भाई देसाई,मोहन लाल माली ने सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा को नगर की प्राचीन बावड़ियों व कालकाजी अखेलाव तालाब में धार्मिक पर्यटन व प्राकृतिक जल स्तोत्रों के सरंक्षण में करोड़ो रूपये स्वीकृत करवा आने वाले समय मे सिरोही की फिजा बदलने में भगीरथ प्रयत्न किया है।ओर कालकाजी तालाब व बावड़ियों के विकास में करोड़ो की राशि जारी करवा देबनगरी की जनता का हृदय जीत लिया है।
