सिरोही /राजस्थान ,(हरीश दवे)  

जिला कलक्टर ने अभाव अभियोग सुने , निर्धारित अवधि में निस्तारण के दिए निर्देश ।

 आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान व निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला स्तर पर  जन अभाव अभियोग एवं सर्तकता समिति की बैठक जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कलेक्ट्रट परिसर, सिरोही में सम्पन्न हुई।

जिला कलक्टर ने परिवादियों के अभाव अभियोग सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए।जन सुनवाई में आने वाले परिवादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनके परिवाद सुने गए एवं की जाने वाली कार्यवाही के बारें में अवगत कराया। बैठक में कुल 13 प्रकरणों पर विचार विमर्श कर 2 प्रकरणों में कार्यवाही पूर्ण होने से ड्राप किए गए शेष 11 प्रकरणों में कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने से आगामी बैठक से पूर्व तक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 2 नये प्रकरण प्रस्तुत होने पर दर्ज करने के निर्देश दिए।       बैठक में सिरोही विधायक संयम लोढा जावाल ग्राम पंचायत में नगरपालिका बनने के बाद पट्टे जारी करने के प्रकरण में कितने पट्टे जारी हुए, इसकी जांच किस अधिकारी द्धारा की जा रही है। उसकी जानकारी चाही गई। जिस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी शुभमंगला नेे बताया कि राज्य स्तरीय कमेटी द्धारा सम्पंूर्ण प्रकरण की जांच की जा रही है। रेवदर तहसील के ग्रामदानी ग्राम टोकरा में बाहरी व्यक्तियों को भूमि आवंटन के संबंध में बताया कि ग्रामदानी ग्राम में बाहरी व्यक्तियों को भूमि आवंटित नहीं की जा सकती है, करीब 60 से अधिक बाहरी व्यक्तियों को भूमि आवंटित कर पंजीयन कैसे हुआ है, आवंटित भूमि की वर्तमान मूल्य करीब 100 करोड के आसपास है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया  कि तहसीलदार ग्राम दानी ग्राम का प्रशासक नियुक्त है अतः बाहरी व्यक्तियों को आवंटित की गई भूमि के आवंटन आदेश को नियमानुसार निरस्त कर समस्त भूमि का कब्जा लिया जाकर एक माह में  समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विद्या कुमारी को फर्मासिस्ट की एक डिप्लोमा व एक डिग्री होने के कारण उसे प्लेसमेंट एजेंसी द्धारा हटाए जाने के प्रकरण में आगामी बैठक में प्लेसमंेंट एजेंसी को बैठक में बुलाया जाए। अजारी ग्राम में हुए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय 2017 की क्रियान्विति अभी तक नहीं होने की जानकारी ली तथा कहा कि न्यायालय के निर्णय की पालना शीघ्र की जाए, इस पर जिला कलक्टर ने पिंडवाडा उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए कि एक माह में अतिक्रमण हटाए। सत्यनारायण बैरवा अध्यापक को जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक के स्तर पर वेतन भुगतान किए जाने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक को निर्देशित किया कि 7 दिन में भुगतान कर समिति को रिपोर्ट प्रेषित करें।       बैठक में विधायक लोढा ने जिले में झोलाछाप डाॅक्टरों के विरूद्ध जिला प्रशासन के निर्देशन में ठोस कार्यवाही करने व पुलिस प्रशासन को जिले में शराब की दूकानों के पास बैठ कर शराब पिने को रोकने के लिए कहा। मांकरोडा ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक द्धारा राशि का गबन करने की जांच के लिए कहा तथा समिति को सीसीबी द्धारा ऋण स्वीकृत कराया जाए ताकि समिति द्धारा लोगो को खाद बीज का वितरण किया जा सके तथा व्यवस्थापक के विरूद्ध जांच पूर्ण होने तक सेवानिवृति के लाभ को रोका जाए।       पिंडवाडा- आबू विधायक समाराम गरासिया ने जिले में अधिकांश आर ओ प्लांट बन्द होने की जानकारी सदन को दी। जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारी को चालू आर ओ प्लांट की सूची विधायक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।        जिला प्रमुख अर्जूनराम पुरोहित ने टोकरा प्रकरण में शिकायत कर्ता गोवाराम मेघवाल निवासी टोकरा से वीसी के माध्यम से स्थानीय भाषा में प्रकरण की जानकारी ली गई।      मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी. शुभ मंगला, अति. जिला कलक्टर कालूराम खौड, सदस्य मोहनलाल सिरवी, सदस्य असगर खान, सदस्य लखमाराम, हेमलता शर्मा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं परिवादी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply