सिरोही/ राजस्थान ,(हरीश दवे)
मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना महत्वपूर्ण- सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं डीईओ की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना महत्वपूर्ण योजना है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाये। समय पर नियमानुसार सभी चिकित्सा संस्थान पर दवाई की मात्रा सुनिश्चित रहे।सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार में बताया कि चिकित्सा संस्थान के योजना व कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मचारी एक साथ सहयोग से काम करने से आमजन को लाभ मिलता है।
