सिरोही /राजस्थान ।
V24 न्यूज चैनल नेटवर्क,
सिरोही बस स्टैंड के समीप जय महादेव होटल के रूम नंबर-22 में संदिग्ध हालत में यात्री का शव मिला ।
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर ।
शव को रखवाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में ।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिरोही नए बस स्टैंड के पास स्थित जय महादेव होटल के संचालक पुलिस कॉल करके बताया कि उनके होटल के रूम नंबर 22 में एक यात्री ठहरा हुआ हैं, जो कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोल रहा है। जिस पर सीआई मय टीम होटल पहुंचे।
रूम नंबर 22 का दरवाजा खटखटा और कई बार आवाज लगाई। दूसरी तरह का कोई जवाब नहीं मिला।
जिसके बाद दरवाजा खुलवाया। बेड पर एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।
मृतक जालोर के देवकी निवासी सौदाराम पुत्र लसाराम देवासी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। और मामले की जांच शुरू की है ।
