नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन ।
6 विधाओं में 350 से ज्यादा युवाओं ने दिखाया हुनर ।
सिरोही, राजस्थान ।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिला युवा उत्सव का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सिरोही में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद देवजी पटेल ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए, सड़क सुरक्षा, सोशल मीडिया आदि के दुष्प्रभाव व उपयोग, समाज के प्रति युवाओं की जवाबदेही आदि विषयों पर युवाओं के साथ चर्चा की। इसी के साथ सांसद देवजी पटेल ने युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरण की एवं विजेता युवाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक संयम लोढ़ा ने जिला युवा उत्सव के विषय नागरिकों में कर्तव्य की भावना के संबंध में प्रेरित करते हुए नागरिकों को कर्तव्य पालन करने का आह्वान किया क्यो कि एक व्यक्ति अपने कर्तव्य का पालन नहीं करता है तो दूसरे के अधिकारों का हनन होता है। इसके साथ उन्होंने युवा मंडलो को खेल सामग्री वितरित की । जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने युवाओं को देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं विभिन्न प्रकार की सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने युवाओं को बताया कि सबसे ज्यादा युवा भारत देश में है तथा उन्हें इस शक्ति का इस्तेमाल देश के योगदान में करने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत समिति प्रधान हंसमुख ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को आगे लाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित एवं पंचायत समिति प्रधान हसमुख कुमार ने निर्णायको एवं विजेता युवाओं को सम्मानित किया। जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि जिला युवा उत्सव में छह प्रकार की गतिविधियां आयोजित कराई गई जिसमें 350 से ज्यादा युवाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। युवा संवाद में कार्तिकेय शर्मा, अवधेश आढा, मनोहर कुमार एवं भावेश कुमार विजेता रहे।

मोबाइल फोटोग्राफी में सेजल पुरोहित, हिमांशु सोलंकी एवं राजकुमार विजेता रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आकांक्षा एवं टीम प्रथम विजेता रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में हेमंत परमार, सिमरन मोरवाल, निशा प्रजापत विजेता रहे। भाषण प्रतियोगिता में रामाराम देवासी, राहुल कुमार जोशी, वर्षा कुमारी विजेता रहे। कविता लेखन में कार्तिकेय शर्मा, महेश रावल एवं भैरू सिंह देवड़ा विजेता रहे। कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्य अनुपमा साहा, व्याख्याता रीना श्रीवास्तव, नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अरविंद गहलोत, नेहरू युवा केंद्र के सेवानिवृत्त हीराराम माली गोपाल सिंह राव, नटवर सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं जिला प्रशासन का सहयोग रहा।
रिपोर्टर हरिश दवे, सिरोही
