सनातन धर्म का राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान- संयम लोढा

सिंदरथ में माता काली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित ।

सिरोही, राजस्थान

(हरीश दवे)

विधायक संयम लोढा ने कहा है कि सनातन धर्म का राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान है। धार्मिक सेवा करने का सौभाग्य हर किसी को नही मिलता। जहां भी माताजी की प्रतिष्ठा हो वहां हाजरी देनी चाहिए। प्रतिष्ठा मे शामिल होने से ताकत मिलती है, मन से किसी का भी बुरा नही करना चाहिए। लोढा सोमवार को सिन्दरथ के गोगाजी मंदिर के प्रांगण में आयोजित गुजरात से महाकाली माता की खुली ज्योत सिंदरथ लाकर माता काली पावागढ वाली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमको हमारे भगवान के जीवन से बहुत कुछ सिखना है, महादेव का परिवार हम करूणा, भाईचारा सह अस्तित्व का बहुत बडा संदेशदेता है वो जल और दुध के अभिषेक की अपेक्ष नही रहते बल्कि हम प्राणी मात्र का खयाल रखे यह चाहते है उनके परिवार में जितने सदस्य है और उनके जो वाहन बताये गये है वे सभी एक दूसरे का भोजन है लेकिन फिर भी प्यार से एक साथ रहते है।लोढा ने कहा कि विपरित परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोगो की जी जान से सेवा कर रहे है।हर क्षैत्र में विकास का प्रयास कररहे है। उन्होने कहा कि आप सब की आंखों में सिरोही जिले के विकास के जो सपने है उसे काफी हद तक पूरा किया है और आगे भी आने वाले बजट में सिरोहीको बहुत सौगाते देंगे। इससे पूर्व प्रतिष्ठा में पहुंचने पर ग्रामीणों नेलोढा का ढोल धमाकों की गूंज के बीच मंगल कलश लेकर कंकू तिलक की आरती कर स्वागत किया। भोपाजी मोतीलाल देवासी ने लोढा को सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंट की एवं पूजारी जगदीश देवासी ने साफा पहनाकर लोढा का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गईएवं महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया। रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गुजरात के भजन कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर सिरोही सभापति महेन्द्र मेवाडा, सिंदरथ सरपंच शिवराजसिंह, पूजारी गोकुल देवासी, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply