आज के दौर में प्रत्येक महिला का आत्मनिर्भर होना जरुरी : लोढ़ा
नवसृजित राजकीय कन्या महाविद्यालय का सत्र शुभारंभ समारोह आयोजित,
विधायक लोढ़ा ने की कार्यक्रम में की शिरकत ।
शिवगंज, राजस्थान
मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि महिलाएं यदि अपने मुताबिक जिंदगी जीना चाहती है तो उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम होना पड़ेगा। विधायक लोढ़ा सोमवार को मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप शिवगंज में नवसृजित राजकीय कन्या महाविद्यालय के सत्र शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने की। समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थी।राजीव गांधी टाउन हॉल में आयोजित समारोह विधायक लोढ़ा ने कहा कि महिला शिक्षा को बढावा देने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। विधायक ने नवप्रवेशित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे दौर में पैदा हुए हो। देश में यह समय बड़े संघर्ष के बाद आया है। एक समय हुआ करता था जब महिलाओं को किसी प्रकार की आजादी नहीं थी। महिलाओं को गुलाम व देवदासी बनाकर रखा जाता था। सती प्रथा जैसी कई कुप्रथाएं समाज में प्रचलित थी। आज के दौर में महिलाओं को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। उसको अपना कैरियर चुनने के अन्य विकल्प मौजूद है।

विधायक लोढा ने छात्राओं से कहा कि यदि आप अपने आप को दखियानूसी विचारों से मुक्त रख है तभी वास्तविक रूप से अपना विकास कर पाएंगे। इस अवसर पर शानदार आयोजन के लिए छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें जिला अथवा राज्य स्तरीय एक यूथ फेस्टिवल आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। विधायक लोढ़ा ने कहा कि गीत,संगीत, साहित्य ये सभी हमारे जीवन में जरुरी है। हम किसी भी ओहदे पर चले जाए ये हमारी खुराक है। हम इससे जुड़े रहेंगे तो हम समाज में अपनी प्रतिभा का ओर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।शीघ्र आयोजित होगा पूर्व छात्रों का सम्मेलनइस अवसर पर विधायक लोढ़ा ने कहा कि आगामी ७ व ८ जनवरी २०२३ को शिवगंज में पूर्व छात्रों का एक वृहद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पिछले ७० वर्षो के दौरान गल्र्स व बॉयज स्कूल में पढ़ चुके पूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किया मंत्रमुग्धइस अवसर पर नव प्रवेशित छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय की छात्राओं रवीना और ललिता ने सरस्वती वंदना तथा खुशबू,डोली,गीता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं लावण्या वृषिका निर्जला प्रियंका ललिता मोनिका व रवीना के सफल संयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें दिव्या चौहान द्वारा मोरनी बागा मा बोले आधी रात मा, सीमा द्वारा पैरोडी नृत्य, कोमल द्वारा हरिया बन्ना तथा लक्ष्मी द्वारा डाक बाबू लाया रे संदेशवा विशेष सराहा गया। इसके अलावा हर्षिता मनीषा रिंकू चेतना अरुणा शीतल चंचल हेमलता मुन्ना गीता ,व आस्था द्वारा दी गई प्रस्तुतिकरण सराहनीय रहा। नोडल कॉलेज प्राचार्य डॉ नरपत सिंह देवड़ा, प्राचार्य डॉ रवि शर्मा महाविद्यालय की छात्रा कन्या देवी ने स्वागत भाषण दिया गया। राजकीय कन्या महाविद्यालय परिवार में प्रेम सिंह, राजेंद्र कुड़ी, अनिल देशवा, किशोरी लाल मीणा अनामिका इंदा ,डा.भूपेश वर्मा कैलाश परमार द्वारा अतिथियों का पुष्प हार व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय छात्रों की ओर से केट भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पंकज नागर ने किया। डॉ संगीता रौतेला ने आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने प्रधानाचार्य हनुवन्त सिंह महेचा व कार्यक्रम अधिकारी निधि डाबी के नेतृत्व में भाग लिया। इस अवसर पर पार्षद जगबीर सिंह गोहिल प्रकाश राज मीणा,हबीब शेख आकाश जैन शिक्षक नेता धर्मेंद्र गहलोत, हनुवन्त सिंह मेड़तिया, सोमप्रसाद साहिल, आनंद सिंह वेरा, छात्र नेता सुरेश सिंह राव, नेहा प्रजापत, पीजी महाविद्यालय उपाध्यक्ष प्रकाश मीणा, महासचिव भावना कुमारी व संयुक्त सचिव धनाराम देवासी नफीसा टाक आदि उपस्थित थे।
