माउंट आबू /सिरोही
रिपोर्ट किशन दहिया,
शंकर विद्यापीठ आदर्श विद्या मंदिर में मातृशक्ति पूजन कार्यक्रम हुआ आयोजित ।
हजारों की संख्या में माता पिता एकत्रित हुए जिनका बच्चों ने पूजन किया ।

माउंट आबू देवी देवताओं की विश्व प्रसिद्ध नगरी है जहां हर त्यौहार भव्य तरीके से मनाया जाता है अगले सप्ताह दीपावली आने वाली है और इससे पहले माउंट आबू में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृशक्ति का पूजन पर भव्य आयोजन शंकर विद्यापीठ आदर्श विद्या मंदिर में रखा गया जिसमें हजारों की संख्या में माता पिता एकत्रित हुए जिनका बच्चों ने पूजन किया ।

अपने माता पिता के प्रति कटिबद्ध होने का संकल्प लिया और जिस प्रकार से भावविभोर होकर बच्चे अपनी माता का पूजन कर रहे थे उनकी माताएं भी और पिता अपने बच्चे की इस संस्कारित कार्य की प्रशंसा करते हुए सराहना कर रहे थे । माउंट आबू का यह भव्य आयोजन अलवर महाराजा के पैलेस में संचालित शंकर विद्यापीठ में किया जाता है इस दौरान आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक एवं पुलिस महानिदेशक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सुनील जून समेत देश भर से आए कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया ।
