हैदराबाद / तेलंगाना

रिपोर्ट वसंत कुमार

आजकल देश में साइबर क्राइम का जाल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। साइबर क्राइम को रोकने के लिए साइबर क्राइम पुलिस द्वारा भी देश की जनता को जागरूक किया जा रहा है और पुलिस द्वारा साइबर क्राइम को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है । इसके बावजूद भी ऑनलाइन ठगी करने वाले बाज नहीं आ रहे है।

ठगी करने वाले भी कई तरह के नए नए तरीके अपनाकर लोगो को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे है और लोगो को ठगने के का नया नया तरीका अपनाकर लोगो को ठग रहे है ।

ईमेल हैक कर ठगे रुपए , ठग ने ईमेल प्रोफाइल का फोटो लेकर लगाया था खुद के व्हाट्सएप प्रोफाइल पर और ईमेल से चुराए मोबाइल नंबर ।

ठग ने ईमेल हैक करके ईमेल से मोबाइल नंबर चुराए , फिर ईमेल से प्रोफाइल फोटो लिया, खुद के व्हाट्सएप नंबर पर हैक ईमेल वाले का फोटो लगाया, फिर रुपए मांगना शुरू किया , लगभग 35000 /- रुपए लूटे ।

ठगी से पीड़ित युवक ने बताया कि उसके पास किसी दोस्त का कॉल आया , दोस्त ने कहा कि तुमने व्हाट्सएप पर मैसेज करके पैसे क्यों मांगे है तब पीड़ित ने कहा की नहीं मैने तो नही मांगे पैसे , तब पता चला की उसकी ईमेल आईडी किसी व्यक्ति ने हैक कर दी है और वो ईमेल आईडी के लिंक फोन नंबर वालो को व्हास्टसप पर मैसेज भेज रुपए मांग रहा है । तब तक ठगी के शिकार पीड़ित के दोस्त हैकर को रुपए भेज चुके थे ।

पेटीएम , यूपीआई आईडी स्कैनर व्हाट्सएप पर भेजकर हैकर ने लूटे रुपए ।

जानकारी अनुसार हैकर ईमेल से मोबाइल नंबर चुराकर खुद के मोबाइल में सेव करके पीड़ित के दोस्त परिचितों वाले नंबर पर मैसेज और यूपीआइ स्कैनर भेजकर रुपए मांगता था , और दूसरे दिन वापस लौटने की बात कहता था , जिस पर लोगो ने हैकर को स्कैनर से तुरंत रुपए भेज दिया , इस प्रकार हैकर ने लगभग 35000 रुपए लूट लिया और ईमेल हैक करके फोन नंबर और प्रोफाइल फोटो लगाकर रुपए लूट लिया।

Share.
Leave A Reply