नर्सेज स्नेह मिलन समारोह संपन्न ।

सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे)

सारणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्थित रावल धर्मशाला में मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय सिरोही के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विद्याधर सिहाग के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में समस्त नर्सेज और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का भोजन प्रसादी और स्नेह मिलन समारोह रखा ।समारोह में मुख्य अतिथि खुशीराम मीना प्रदेशाध्यक्ष RNA , का जिले की नर्सेज ने गर्मजोशी से स्वागत किया । इस स्नेह मिलन समारोह में पधारे हुए अतिथियों में जिले के स्वस्थ्य विभाग के मुखिया सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार सिरोही, डॉ. वीरेन्द्र महात्मा विभागाध्यक्ष एवम आचार्य मेडिसिन, डॉ. निहाल सिंह मीना सहायक आचार्य एवम उपनियंत्रक सा. चिकित्सालय सिरोही, डॉ. प्रदीप चौहान सहायक आचार्य मेडिसिन, डॉ. ऊषा चौहान सहायक आचार्य स्त्रीरोग, डॉ. मोहनलाल सहायक आचार्य अस्थिरोग, डॉ. विजयसिंह सहा. आ. पैथोलॉजी, डॉ. रामसिंह यादव , डॉ. विवेकजोशी, डॉ. नरेंद्रसिंह सोलंकी , एवम जिले के वरिष्ठ चिकित्सक थे।समारोह में मंच संचालन वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी विक्रम मोयल ने कियाइस स्नेह मिलन समारोह में जिले के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री विद्याधर सिहाग को माला पहनाकर शुभकामनाए दी।मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक मगनजी माली , प्रवीणजी माली , महेन्द्र शर्मा , श्री अशोक शर्मा ने श्री विद्याधर सिहाग को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया । ग्रामीण से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी खरताराम जी, लक्ष्मीनारायणजी , राजेंद्रजी मीना, ईश्वरसिंहजी , गुमानसिंहजी , देवीसिंहजी , गोविंदसिंहजी, ने समारोह में शिरकत की।समारोह में जिले से नर्सिंग अधिकारी दिनेशजी शर्मा , श्रीमती सरसम्मा ,श्रीमति अनिमोल,श्रीमती पूजा,श्रीमती सुमन,श्रीमती जीना, डूंगाराम , मुकेश सैनी, राजेश, सुनील , गणपत , अमित अरूण, मुकेशपूनिया , संजयपाल और जिले से सैकड़ों नर्सेज ने समारोह में शिरकत की।इस समारोह की वयवस्था में गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, शक्तिसिंह कुंपावत, जितेंद्र कुमार , मो.अमजद खान , मो. मजहर बेग एवम रविंद्रसिंह राठौड़ शामिल थे।

Share.
Leave A Reply