जय राजपुताना संघ सिरोही का स्नेह मिलन संपन्न ।
सिरोही , राजस्थान/(हरीश दवे)
जय राजपुताना संघ सिरोही के क्षत्राणी कल्प परिवार सिरोही जालोर के संयुक्त तत्वावधान द्वारा सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर सिरोही में राजपूत समाज का स्नेह मिलन रखा गया।
जय राजपुताना संघ के सस्थापक सदस्य भंवरसिंह रेटा ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम और वंचित तबके के उत्थान हेतु कार्य करना होना चाहिये।इस हेतु जय राजपुताना संघ का क्षत्राणी कल्प परिवार पिछले 12 वर्षों से विधवा क्षत्राणियो,दिव्यांगों और आर्थिक कमजोर छात्रों को मासिक पेंशन प्रदान कर रहा है।संघ शिक्षा,शक्ति व संस्कार के मूल उद्देश्यों को लेकर विभिन सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से समूचे राजस्थान के साथ,गुजरात,मध्यप्रदेश समेत देश के 11 राज्यो में कार्यरत है।स्नेह मिलन में जिला परिषद सदस्य दलीप सिंह मांडाणी ने सामाजिक रूप से समृद्ध बनने व राजनीतिक चेतना जगाने पर बल दिया।निरंजन सिंह राठौड़ सामाजिक कुरीतियों दहेज प्रथा बन्द करने का आह्वान किया।सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्रसिंह नारादरा ने जय राजपुताना संघ सिरोही के कार्यो का प्रतिवेदन पेश किया,और बताया कि संघठन से सर्वोपरि समाज होना चाहिये।सिरोही के महान शासक महाराव सुरत्राण की प्रतिमा स्थापित करने सहित समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इन दौरान युवा भाजपा नेता मांगू सिंह बावली,परबतसिंह भारजा,पार्षद प्रवीण सिंह निम्बोड़ा ने अपने विचार व्यक्त किये।स्नेह मिलन में कुंदनसिंह मामावली,सोहन सिंह चवरली,नटवरसिंह बालोत,सुरेंद्रसिंह जेला,अर्जुनसिंह जेला,मालमसिंह सोढा,दिग्विजयसिंह मांडाणी,एडवोकेट गजेन्द्रसिंह रुखाडा,गोविंदसिंह गोड़ाना,यशराजसिंघ तरतोली,कुलदीप सिंह वाण,प्रदीपसिंह बलवना,जगमालसिंह तलेटा समेत क़ई समाज बन्धु उपस्थित रहे।
