भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान मे शनिवार को जिले के 54 विद्यालयो मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया ।
गायत्री शक्ति पीठ के मीडिया प्रभारी व ट्रस्टी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस वृहद आयोजन में कक्षा 7 से लेकर 12 तक के 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया परीक्षा संयोजक हरीश खंडेलवाल ने परीक्षा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति को विश्व का पर्याय माना गया है देश के होनहार बच्चों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान विज्ञान एवं वैदिक मूल्यों का महत्व बताने एवं उनके उत्थान के अनुक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति ज्ञान जीवन मूल्यों से विद्यार्थियों में नैतिक गुणों का विकास हो सके। वर्मा ने बताया कि गायत्री चरिवार के कार्यकर्ता शिवगंज से श्रवण खंडेलवाल गोविंद खंडेलवाल रेवदर से कन्हैया लाल पुरोहित सिरोही से भगवान दास प्रजापत श्रीमती रंजन देवी श्रीमती इंदिरा खत्री,श्रीमती शुचिता गोमतीचाल, कन्हैया लाल व आबू रोड से श्रीमती स्वीटी शर्मा ने परीक्षा आयेजन में सहयोग किया।
रिपोर्ट, सिरोही (हरीश दवे)
