पिंडवाड़ा/सिरोही , राजस्थान ।

जिला स्तरीय कला उत्सव में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ने क्लीन स्वीप करते हुए लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर कब्जा जमाया।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल रेवदर में आयोजित हुए जिला स्तरीय कला उत्सव में झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने लगभग सभी प्रमुख कैटेगरीज में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय और पिंडवाड़ा को गौरवान्वित कर दिया।

विद्यालय की ओर से कुल 20 विद्यार्थी रेवदर में आयोजित उत्सव में भाग लेने के लिए भेजे गए जिसमे से 10 प्रथम और 10 द्वितीय रहे। एकल नाटक, खेल खिलोने जैसी श्रेणियों में विद्यालय के विद्यार्थियों में क्लीन स्वीप करते हुए बालक और बालिका दोनो कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रीलीज के अनुसार मनोहर सिंह और निर्मला कोली के देख रेख में भेजी गई विद्यालय की टीम ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शास्त्रीय गायन में विद्यालय के छात्र दीक्षित तथा लोग गीत गायन में हर्षित कुमार प्रथम रहे। शास्त्रीय नृत्य का प्रथम पुरस्कार विद्यालय के छात्र रितेश कुमार ने प्राप्त किया। इसी तरह दृश्य कला 2D में विद्यालय के छात्र कुणाल बालक वर्ग में तथा दिक्षिता कुमारी बालिका वर्ग में प्रथम रही। एकल अभिनय में क्लीन स्वीप करते हुए विद्यालय की छात्रा लक्षिता कुमारी और छात्र यश टाक प्रथम रहे। स्वर वाद्य वादन में विद्यालय की छात्रा युवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सफलता की इबारत लिख दी तथा खेल खिलोने श्रेणी में भी दोनो प्रथम पुरस्कार बालक वर्ग में चंदन और बालिका वर्ग में कृषा सोनी ने प्राप्त किए।विद्यालय के शेष सभी 10 छात्र विभिन्न गतिविधियों में द्वितीय रहे।इस अभूतपूर्व सफलता ने सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को अभिभूत कर दिया तथा विद्यालय स्तर पर संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने सभी 20 विद्यार्थियों को परितोषिक देकर सम्मानित किया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रधानाचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों को बधाईयां देते हुए राज्य स्तर पर उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Share.
Leave A Reply