चेन्नई /तमिलनाडु ।
सुरेश पुरोहित,
एक दिवस्य दौरे पर चेन्नई पधारे भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत का प्रवासी प्रकोष्ठ द्वारा भव्य स्वागत।
भाजपा तमिलनाडु प्रदेश सचिव विनोज पी सेल्वम की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर प्रवासी बंधुओं द्वारा मंत्री महोदय का भव्य स्वागत समारोह रखा गया, जिसमें सभी प्रवासियों ने मंत्री महोदय का शाफ़ा शाल एवं आदियोगी के स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हंसराज पुरोहित कैलाशनगर ने बताया कि विगत कई वर्षों से प्रवासियों की लंबित मांग से अवगत कराते हुए चेन्नई जोधपुर चेन्नई के फेरे बढ़ाने व उसमे केंटीन सुविधा सहित तथा चेन्नई अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस को जोधपुर या बिकानेर तक करने का ज्ञापन दिया गया। मंत्री महोदय ने इस पर इस पर विशेष प्राथमिकता पर रेल मंत्रालय से इस रूट पर वन्दे भारत एक्सप्रेस चलाने का आश्वासन दिया गया।मंत्री महोदय ने प्रवासियों के देश एवं समाज में योगदान को सराहते हुए धन्यवाद भी दिया तथा कहा कि किसी भी सेवा के लिए हर पल उपलब्ध रहने का वादा भी किया व इस मौके पर गो सेवक लीला राम कांतिलाल व पूरी गो सेवा टीम ने श्री वेदलक्षणा गोभक्ति महोत्सव श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा भव्य आयोजन गुजरात अहमदाबाद में 26 अक्तूबर से 4 नवंबर तक भव्य आयोजन की आमंत्रण पत्रिका दी इन अवसर पर राजस्थानी एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रवीण टाटिया,श्री रामदेव भवन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रेखाराम पटेल,बीजेपी नेता व समाज सेवी जीतू लोहार, गेनाराम पटेल, नरपतसिंह रेवतड़ा संतोष प्रवीन जामद कुंभाराम हीरालाल जाट गणेशमल माली भवरसिंह ,व सर्व समाज के गणमान्य बंधु गण उपस्तित्त रहे ।
