शिवगंज, राजस्थान /(हरीश दवे)

राज्य सरकार ने स्वीकृत किए पेयजल योजना के लिए १५० करोड़ रूपए ।

अगले माह शुरू हो जाएगा ७१ गांवों में जवाई का पानी पहुंचाने की योजना का कार्य ।

विधायक लोढ़ा ने पंचायत समिति की बैठक में दी सदस्यों को जानकारी ।

पंचायत समिति की सामान्य बैठक का आयोजन शुक्रवार को पंचायत समिति के सभागार में विधायक संयम लोढ़ा की उपस्थिति व प्रधान श्रीमति ललिता कुंवर देवडा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन करवाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक संयम लोढ़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैठक के दौरान सरपंचों एवं समिति सदस्यों की ओर से बताई जाने वाली समस्याओं को केवल सुने नहीं बल्कि उन्हें अपनी डायरी में अंकित कर उसका समय पर निस्तारण कर संबंधित जनप्रतिनिधि को अवगत करवाए। ऐसा करने से एक तय समय में संबंधित समस्या का निराकरण संभव हो सकेगा। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मनरेगा कार्य में रोजगार प्रदान करने की अवधि को २५ दिन बढ़ाया गया है, इसके लिए लोगों को जानकारी देकर प्रेरित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त कर सके। बैठक में विधायक ने मनरेगा कार्यो में न्यूनतम मजदूरी का टास्क २१४ रूपए तक पहुंचाने के लिए नरेगा कार्मिकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जवाई जलप्रदाय योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से 150 करोड की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है। जिसका कार्य अगले माह से शुरू हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीण ऑलम्पिक के सफल आयोजन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।बैठक में विकास अधिकारी हेमलता बिश्नोई ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् प्रत्येक मतदाता को मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने का कार्य संपादित किया जा रहा है। अत: सभी जनप्रतिनिधि अधिक से अधिक मतदाताओं को इस कार्य के लिए जागरूक करें। पर्यवेक्षक गोविन्द कुमार छीपा ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुडवाने तथा संशोधन के लिए एक वर्ष में चार अवसर प्रदान किए है। जो एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्टूबर हैं। साथ ही मतदाता अपना नाम ऑनलाईन पोर्टल पर भी स्वयं जुड़वा सकता है।इसके बाद विकास अधिकारी द्वारा गत बैठक कार्यवाही का पठन किया गया और विभाग से प्राप्त पालना से अवगत कराया। बैठक में मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने गत बैठक में सदस्य लासी देवी की ओर से ग्राम रोवाडा गोलिया में पेयजल पाईप लाईन से लिए गए अवैध कनेक्शन हटाने की मांग पर विभाग के सहायक अभियंता नीतिन कुमार से जानकारी चाही। जिस पर सहायक अभियंता ने दस दिन में अवैध कनेक्शन हटाने का आश्वासन दिया। मनादर सरपंच सुमित्रा देवी रावल ने पंचायत समिति मद से करवाए गए कार्य के भुगतान की मांग की। सहायक अभियंता अनिल माथुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् मनरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार पूर्ण करने वाले श्रमिको को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार देने हेतु कार्यों के प्रस्ताव चाहे गए हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों से प्राप्त 407 कार्यों का बैठक में अनुमोदन किया गया।इन समस्याओं पर हुई चर्चाबैठक में सरपंच रूखाडा तेजाराम ने ग्राम खन्द्रा में जर्जर टंकी के स्थान पर नया जीएलआर स्वीकृत कराने की मांग रखी। जेताराम देवासी पंचायत समिति सदस्य ने नया जोयला व जेतपुरा की प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन शुरू कराने की मांग की। विकास अधिकारी हेमलता बिश्नोई ने ग्राम पंचायत क्षेत्र की विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन के संबंध में कार्यवाही करने के लिए ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए। रमेश कुमार पुरोहित पं.स. सदस्य ने मनादर के सोलंकी वास में पेयजल आपूर्ति नहीं होने की जानकारी दी और नया जीएलआर निर्माण तथा देवनगर में पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य स्वीकृत कराने की मांग रखी।दोनों सर्वे के सीमाज्ञान में अंतर की दी जानकारीबैठक में नारादरा सरपंच वेलाराम ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान किए गए सीमा ज्ञान और वर्तमान में ड्रोन सर्वे में किए गए सीमा ज्ञान में काफी अन्तर आ रहा है। जिस पर तहसीलदार नीरज कुमारी ने राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज आबादी भूमि का ही ड्रोन सर्वे होने की जानकारी दी। पं.स. सदस्य कानाराम ने वेरा जैतपुरा में पेयजल पाईप लाईन से अवैध कनेक्शन हटाने की मांग रखी। जिला परिषद सदस्य पदमा देवी ने ग्राम भेव, उम्मेदगढ व लोटीवाडा में पेयजल समस्या निराकरण तथा अरठवाडा के मीणावास में विद्युत लाईन पर बबुल डालिया हटाने की मांग रखी। रमेश कुमार पं.स. सदस्य ने डिमांड राशि भरने के बाद भी कृषि कनेक्सन जारी नहीं करने की जानकारी दी तथा थ्री फेस विद्युत आपुर्ति 6 घंटे कराने की मांग उठाई।इनकी रही मौजूदगीबैठक में जिला परिषद् सदस्य रतनाराम देवासी, पदमा मीणा, उप प्रधान मेनूदेवी, पंचायत समिति सदस्य पायल रावल, जमनादेवी, लीलाराम, छगनसिंह, नरेन्द्र कुमार, दुर्गादेवी, कैलाश कुंवर, मांगीलाल, कानाराम मीणा, तहसीलदार नीरज कुमारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्यामसुन्दरसिंह, सरंपच वालीबाई भेव, छैलसिंह वाडका, मोहनदेवी झाडोलीवीर, तेजाराम मीणा कैलाशनगर, रूपाराम मीणा केसरपुरा, वेरसिंह उथमण, सहायक अभियंता अनिल माथुर, सहायक लेखाधिकारी कमलेश बिश्नाई, सहायक विकास अधिकारी राजेन्द्रसिंह, रफीक मोहम्मद सहित सभी विभागों के अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply