दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ।

अधिकारियों को दिए सभी माकूल इंतजाम करने के निर्देश ।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) ।

जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने कहा कि प्रकाश और स्वच्छता का यह दीपावली पर्व समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द, प्रेम और भाई-चारे का संदेश देता है। कोरोना के पिछले दो साल के बाद इस बार यह पर्व जिलेवासियों के लिए उल्लास और खुशियों भरा हो एवं सजावट व रोशनी तथा विशेष आयोजन किये जाएंगे।         जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से आने वाले त्यौहारों में प्रशासनिक व्यवस्था, शुद्ध के लिए युद्ध एवं कोविड प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय भवनों, पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक महत्व के स्थानों व धार्मिक स्थलों पर रोशनी, स्वच्छता व्यवस्था और दीपावली से पूर्व ही सड़कों का दुरूस्तीकरण सुनिश्चित किया जाए। घरेलू और व्यापार मंडलों को सजावट के लिए मिलने वाली विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपखंड स्तरीय कमेटी बनाकर बाजार की रोशनी का चयन करते हुए पुरूस्कृत भी किया जाऐं। उपखंड अधिकारी अपने- अपने थाना क्षेत्र में सीएलजी की बैठकें अभी से शुरू कर दें । उन्होंने कहा कि मिट्टी के बनने वाले दीपों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हों, ऐसे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए।      उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए कुम्भकारों राजीविका समूहों एवं जिले के ग्रामीणों आदि द्वारा मिट्टी के दीपक बनाए जाते है तथा इनके द्वारा स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के दीपकों को दीपावली के त्यौहार पर विक्रय हेतु लाया जाता है। इसलिए मिट्टी के बने दीपकों का विक्रय किए जाने के लिए बाजारों में आने वाले कुम्भकारों राजीविका समूहों एवं जिले के ग्रामीणों आदि को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए। नगर परिषद,नगरपालिका एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इनमें किसी भी प्रकार की कर वसूली नही की जाए साथ ही मिट्टी के बने दीपकों के उपयोग को पर्यावरणीय दृष्टि से भी प्रोत्साहित किया जाए। इस आदेश की पालना सुनिश्चित की जाए।       उन्होंने कहा कि ऐसी स्वंय सेवी संस्थाओं जिनमंें अनाथ, दिव्यांग एवं असहाय बच्चों निवारत है, उन स्थलों पर जाकर अधिकारीगण दीपावली उनके साथ भी मना सकते है।         उन्हांेने कहा कि चिकित्सा विभाग आगजनी, सड़क और अन्य दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, चिकित्सक व नर्सिंग स्टॉफ 24 घंटे अलर्ट रहें। ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हर उपखंड स्तर पर दीपदान के स्थान चिन्ह्ति कर कार्यक्रम आयोजित कराएं। दीपोत्सव के दौरान अधिकारी, जनप्रतिनिधि विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करें।         जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कोविड से मृत्यु होने पर परिजन अब 90 दिन में मुआवजे के लिए आवेदन कर सकेंगे। निदेशालय मेडिकल एंड हैल्थ सर्विस ने नए निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग के अनुसार 24 मार्च को तय किया था कि जिन परिवारों में कोविड से मृत्यु 20 मार्च से पहले हुई है, वे 60 दिन में मुआवजे के लिए आवेदन कर सकेंगे। अब इसकी अवधि 90 दिन कर दी है। यदि किसी व्यक्ति की कोविड से मृत्यु के बाद परिजन 90 दिन में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन के बाद 30 दिन में निस्तारण भी किया जाएगा।      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार ने बताया कि दीपावली का त्यौहार होने के कारण मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती हैै। ऐसे में ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूध, मावा, पनीर, मिठाइयों, दूध से बने अन्य उत्पाद, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, मेवे, मसालों में ज्यादा मिलावट के मामले आते है।      उन्होंने जानकारी देकर बताया कि त्योहारी सीजन और मिलावट के बढ़ते मामलों को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोय अशोक गहलोत द्धारा शुद्ध के लिए युद्ध चलाया गया है। शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सामग्री के नमूने लिए जाकर संबंधित विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहे है। कोई भी व्यक्ति मिलावट की सूचना हेल्पलाइन नं. 181 तथा कलेक्टर व चिकित्सा अधिकारियों को दे सकते है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अभियान की अवधि में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सूचना देने वालों को ‘अनसेफ फूड’ प्रमाणन पर 51,000 रु. तथा ‘सब-स्टेण्डर्ड’ होने पर 5,000 रु. की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।      अति0 जिला कलक्टर कालूराम खौड ने दीपावली त्यौहार, शुद्ध के लिए युद्ध एवं कोविड प्रकरणों सहित अन्य बिन्दुओं की जिला कलक्टर के निर्देशन में समीक्षा की। अति. जिला पुलिस अधीक्षक देवाराम चैधरी ने कहा कि त्यौहारों के मध्यनजर धार्मिक स्थलों, मेलों, बाजारों साथ ही माउंट आबू में पर्यटकों की भी संख्या बढ रही है। यातायात बाधित नहीं हो, इसके लिए वृताधिकारी अपनी निगरानी में गश्ती वाहन निरंतर चालू रखे एवं पुलिस गश्त में बढोतरी करते हुए भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करे। वीसी के जुडे उपखंड अधिकारी समेत संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।

Share.
Leave A Reply