जनकल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम सिरोडी मे ।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही एवं ग्राम पंचायत, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, डाक विभाग, लीड बैंक के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल पर जन जागरूकता कार्यक्रम 14 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर सिरोडी क्षेत्रीय विधायक जगसी राम कोली, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, सरपंच शैतान सिंह के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।        कार्यक्रम की पूर्व तैयारियां एवं प्रचार प्रसार के लिए सरपंच शैतान सिंह की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक, लिपिक, रोजगार सहायक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं इत्यादि की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। केन्द्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए ग्राम वासियों की अधिक से अधिक कार्यक्रम में भागीदारीता हेतु सभी से सकारात्मक प्रयास करने की अपील की।         बैठक के दौरान लीड बैंक के वित्तीय सलाहकार गोपाल सिंह राठौर, उपसरपंच जगाराम माली, वार्ड पंच गोविंद जैन, नारायण लाल, निरमा पुरोहित, ललिता मेघवाल, धापू देवी, ग्राम विकास अधिकारी पवन ओसवाल, पंचायत सहायक श्रवण सिंह, नारायण लाल, भंवर लाल प्रजापत, विरेंद्र इत्यादि उपस्थित थे। इसके अलावा पूर्व प्रचार में स्थानीय विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply