पिण्डवाड़ा मे भैरव नेत्र सेवा समिती एवं श्री वेप्स मंडल के सहयोग से विशाल नेत्र शिविर आयोजित ।
- पिण्डवाड़ा/भूपेन्द्र परमार
- श्री भैरव नेत्र सेवा समिती बिसलपुर द्वारा आयोजित एवं अपने श्री वेप्स मंडल के सहयोग से आज मेहता वाडी पिण्डवाडा में विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। वेप्स मंडल अध्यक्ष मनिष जैन के अनुसार सुबह 9 बजे से ही आस-पास के सभी जरुरत मंद रोगियो ने पधारकर सेवा का लाभ लिया। ओ पी डी में 220 रोगीयो ने पधारकर अपनी जांच करवाई। जिसमे से आवश्यक 50 से भी अधिक चयनित रोगियो को दोपहर ऑपरेशन के लिये बिसलपुर ले जाया गया। जहाँ खाने एवं ठहरने की व्यवस्था भी संस्था की और से ही होगी। एवं आज शाम को ही ऑपरेशन किये जायेगा। ऑपरेशन के बाद लेंस दिये जायेंगे। और उसके बाद वापस उन्हें पिण्डवाडा पहुंचाया जायेगा। इस पुरे ऑपरेशन में रोगी का कोई खर्च नही है पूर्णतया नि:शुल्क है श्री भैरव नेत्र सेवा समिती इस प्रकार के शिविर वर्षो से आयोजित कर रहा है संस्था ने इस क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट ख्याती प्राप्त की है साथ ही सेवाभावी वेप्स मंडल पर आस-पास के सभी लोगो को पूर्ण विश्वास है इस प्रकार के शिविर जब भी संस्था आयोजित करती है तब इसी प्रकार भारी संख्या में जरुरतमंद लाभ लेते है वेप्स मंडल के सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग देकर इस शिविर को सफल बनाया है ।
