पिंडवाड़ा /सिरोही ।
V24 न्यूज नेटवर्क,
भारत विकास परिषद् पिन्डवाडा द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन ।
राउमावि सिवेरा व स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल झाड़ोली में श्री महेश जी ओझा श्री गोविन्द सिंह चौधरी व भैरा राम प्रजापत के नेतृत्व मे भारत विकास परिषद् पिन्डवाडा द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित समारोह मे 37 शिक्षक तथा 21 उत्कृष्ट छात्र को उनकी श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 1080 छात्र व छात्रा को स्वछता की शपथ दिलाई ।संस्था के प्रधानाचार्य श्री बाबू लाल मीणा व श्याम सुन्दर व्यास ने गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के लिए परिषद का आभार प्रकट किया ।
