आबूरोड /राजस्थान
युवा मोर्चा नगर मण्डल आबूरोड़ ने राजमाता विजयराजे सिंधिया की जयंती बनाई ।
युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष दीपेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आज सांतपुर में भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य एवम प्रखर राष्ट्रवादी राजमाता विजय राजे सिंधिया की जन्म जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष तपेश सेन ने बताया कि राजमाता भाजपा की संस्थापक सदश्य है,इनका जन्म 1919 में मध्यप्रदेश के सागर जिले में हुआ।इनके पिता ठाकुर महेंद्र सिंह जलोंन जिले के डिप्टी कलेक्टर हुआ करते थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने बताया भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ के प्रथम अधिवेशन मुम्बई(बांद्रा) में 1980 में हुआ था,जिसमे प्रमुख रूप से अटल जी व राजमाता का सानिध्य रहा था,उस अधिवेशन में आबूरोड़ से भी वरिष्ठ बाबू भाई पटेल,महेश अग्रवाल, भोपाल सिंह(वकील) सहित कही वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में गए थे।माधवराव की माँ और ग्वालियर की राजमाता विजयराजे सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था. इसके बाद पहले उन्होंने स्वतंत्र पार्टी की सदस्यता ली और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सस्थापकों में से एक बनीं.उनके बेटे माधवराव सिंधिया ने 1971 में जनसंघ के समर्थन से चुनाव जीता लेकिन 1979 आते-आते उन्होंने कांग्रेस का दामन पकड़ लियाइनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 100 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन कर उनको श्रदांजलि दी थी।इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तपेश सेन,उपाध्यक्ष कनक सिंह चौहान,महेंद्र सिंह(भाया)कोषाध्यक्ष संजय बंजारा, मंत्री राजेश परिहार,राजा बंजारा, रघुनाथ सिंह,चमन सिंह,तुलसी माली,हितेंद्र कुमार,विजय कुमार,राहुल कुमार,महेंद्र चिन्टू आदि मौजूद थे।
