स्वामी परमार्थ देव के आगमन,स्वागत की तैयारियों को लेकर पतंजलि संमिति की बैठक सम्पन्न।
सिरोही/ राजस्थान , (हरीश दवे)
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति सिरोही की तहसील स्तरीय बैठकें संपन्न, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी कैप्टन नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि योग गुरु स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य स्वामी परमार्थ देव जी के राजस्थान प्रवास के अंतर्गत आगामी 16 अक्टूबर 2022 को सिरोही, जालोर एवं पाली जिले का संयुक्त विशाल योग शिविर एवं कार्यकर्ता बैठक का आयोजन गीता भवन सुमेरपुर में किया जा रहा है । कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के निमित्त सिरोही के सभी तहसील केंद्रों पर बैठकों का आयोजन किया गया । बैठक में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी समंदर सिंह राठौड़, भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह एवं तहसील प्रभारी दिलीप माली, पिंडवाड़ा, मथुरा प्रसाद, आबूरोड, ओंकार सिंह उदावत, सिरोही तथा मोहन लाल, रेवदर एवं अन्य तहसील कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई । राज्य प्रभारी समंदर सिंह राठौड़ ने बताया कि इस विशाल योग शिविर में इंटीग्रेटेड योगा अभ्यास एवं कई असाध्य बीमारियों में योग का महत्व पूर्ण योगदान विषय पर स्वामी परमार्थ देव जी का मार्गदर्शन रहेगा । तीनों जिलों का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम जन जन तक योग की महत्ता को पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है ।इस अवसर पर कैप्टन नरेंद्र पाल सिंह ने बताया योग एवं प्राणायाम से हर असाध्य बीमारी से विजय प्राप्त की जा सकती है जिसमें अनुलोम विलोम कपालभाति एवं भस्त्रिका का महत्वपूर्ण योगदान है । इंटीग्रेटेड योगा अभ्यास में प्रत्येक आसन के साथ प्राणायाम को करने से विशेष लाभ का अनुभव साझा किया एवं योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या बल लाने का आह्वान किया । इस अवसर पर आबूरोड से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हुक्मीचंद लखारा, योग शिक्षक लाभशंकर, भेरू सिंह पिंडवाड़ा से अचल सिंह बालिया, काशीराम, फूल सिंह, भोपाल सिंह, त्रिलोक चंद सिरोही से रामचंद्र, गीता मिस्त्री, पवन आर्य, राजेंद्र सिंह राठौड़, दिलीप सिंह परमार, विक्रम सिंह यादव, दमयंती डाबी, कुंदन मल, रेवदर से सागरमल सोनी, बृज किशोर शर्मा सहित सभी तहसीलों के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे ।
